Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या:बागपत में मां ने शराब पीने से किया मना, विवाद के बाद पड़ोसी के घर में जाकर सिर में मारी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के आजमपुर मुलसम गांव में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही पीयूष (28) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शराब पीने से मना करने पर अपनी मां के साथ हुए विवाद के बाद हुई। पीयूष ने पड़ोस के एक व्यक्ति के मकान में जाकर अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीयूष दिल्ली पुलिस में पिछले 9 वर्षों से कार्यरत था। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से पुलिस बल में भर्ती हुआ था। परिवार में वह सबसे छोटा था, उसकी तीन विवाहित बहनें हैं और एक भाई विदेश में नौकरी करता है। परिवार के कुछ सदस्य चंडीगढ़ में भी रहते हैं। दोघट थाना प्रभारी सूर्य दीप ने बताया कि मां-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद पीयूष ने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ -दिल्ली का सफर रविवार को होगा मुश्किल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते डायवर्जन प्लान लागू, वैकल्पिक मार्ग की बनी व्यवस्था
    Next Article
    पाकिस्तान के पहले ही सुपर 8 मुकाबले में पड़ेगा खलल! क्या ​बारिश बनेगी विलेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment