Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस वर्कर किए गिरफ्तार:हिमाचल पुलिस ने अवैध बताकर छुड़ाया, कोर्ट में सुनवाई के बाद राजधानी लेकर गई पुलिस

    7 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी, तभी हिमाचल पुलिस को इसकी भनक लगी। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने 3 अलग-अलग जगह नाका लगाकर दिल्ली पुलिस को रोका। इसके बाद, शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों युवा कांग्रेस वर्करों को छुड़ाया। शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस जवानों की आइडेंटिटी जांची और गिरफ्तार किए गए तीनों वर्करों को जिला कोर्ट चक्कर लेकर आई। बुधवार शाम करीब पौने 5 बजे इन्हें जिला कोर्ट चक्कर में पेश किया गया और 6 बजे तक सुनवाई चलती रही। शिमला पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बिना सूचना के ही दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान दिल्ली और शिमला पुलिस ने आपस में बातचीत ौर समझौता हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। इस दौरान यूथ कांग्रेस वर्कर अपने मुंह छिपाते हुए नजर आए। शिमला में दो गाड़ी, सोलन में दो गाड़ी रोकी इससे पहले शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी को आईएसबीटी शिमला, दूसरी गाड़ी को शोघी और दो अन्य गाड़ियों को सोलन धर्मपुर में रोका। इन चार गाड़ियों में दिल्ली पुलिस के लगभग 18 जवान और तीन यूथ कांग्रेस वर्कर सवार थे। दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। वहीं इस मामले में हिमाचल पुलिस ने अपने मुंह सिल कर रखे। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:अहमदाबाद में अनस ग्रुप के ठिकानों पर ED रेड, सोने की 16, चांदी की 168 छड़ें सहित ₹5.84 करोड़ के सामान जब्त
    Next Article
    ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर जब्त किया:कीमत ₹3716 करोड़; बिजनेसमैन की 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment