Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली प्रदर्शन में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिहा:रायबरेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार रायबरेली यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मौर्य को पुलिस अभिरक्षा से रिहा कर दिया गया। 27 फरवरी को रिहाई के बाद रायबरेली पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। घटना 20 फरवरी की है, जब केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने करीब 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मोहित मौर्य के अलावा झांसी से प्रदुम ठाकुर और ललितपुर से मोंटी शुक्ला भी शामिल थे। दो दिन थाने में रखा, फिर क्राइम ब्रांच ले जाया गया गिरफ्तारी के बाद सभी कार्यकर्ताओं को पहले स्थानीय थाने में दो दिन तक रखा गया। इसके बाद उन्हें चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय ले जाया गया। 27 फरवरी को मोहित मौर्य, प्रदुम ठाकुर और मोंटी शुक्ला को रिहा कर दिया गया, जबकि अन्य 14 कार्यकर्ता अभी भी पुलिस हिरासत में बताए जा रहे हैं। रायबरेली में स्वागत, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण रायबरेली लौटने पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे शहर के हाथी पार्क चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया। बोले- संविधान ने दिया है अपनी बात रखने का अधिकार मोहित मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत अपनी बात रखना उनका मौलिक अधिकार है। उनका विरोध AI समिट में हुई ट्रेड डील को लेकर था, जिससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों और आम जनता के मुद्दों को संसद में उठाते रहे हैं और जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हैं। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता इसी मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 1 मार्च - आपके काम की खबर:वैश्य समाज का होली मिलन समारोह, गोल्फ लीग का फाइनल आज
    Next Article
    पेड़ की छांव में बैठी महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा:कानपुर में विधायक के बेटे के आशीर्वाद समारोह में आई थी कार, रेलवे मैदान में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment