Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

    1 day ago

    1

    0

    एयरलाइन ने बताया कि 22 जून को दिल्ली से पंजाब के अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चली गई थी। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि फ़्लाइट AI479 के क्रू ने उड़ान के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी-सी घुसपैठ की थी। एयरलाइन ने कहा 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रही फ़्लाइट AI479 के क्रू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' (लैंडिंग रद्द करके दोबारा चक्कर लगाने) की प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी-सी घुसपैठ की थी।इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपयेशुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) ने विमान को शुरू में 13 DME (डिस्टेंस मेज़रिंग इक्विपमेंट) पर होल्ड करने का निर्देश दिया था। हालाँकि, विमान AAR की ओर बढ़ता रहा, उसने बाएँ मुड़कर इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पार कर लिया, जिससे वह कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया। इस प्रक्रिया के दौरान विमान ATC के निर्देशों का पालन नहीं कर पाया और बॉर्डर पार कर गया। एयर इंडिया ने कहा कि इस घटना की जानकारी संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है।इसे भी पढ़ें: West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Planएयरलाइन ने कहा कि घटना की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है। एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे अहम है। एयर इंडिया ने उन हालात के बारे में और जानकारी नहीं दी जिनकी वजह से एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ।Stay updated with International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    China के पड़ोस में भारत का बड़ा खेल, जयशंकर ने दुनिया को दिखाया, बीजिंग अलर्ट
    Next Article
    US-Iran MoU से खुश हुआ China, कहा- दुनिया के लिए Positive Signal है यह डील

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment