Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली से नाराज होकर आई नाबालिग बालिका बरामद:मथुरा जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा जीआरपी पुलिस ने दिल्ली से नाराज होकर आई एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मथुरा जंक्शन से सकुशल बरामद किया है। किशोरी अपने घर से बिना बताए ट्रेन से करीब 150 किलोमीटर दूर मथुरा पहुंच गई थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बालिका दिल्ली से गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने प्राप्त फोटो के आधार पर बालिका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गहन तलाशी ली। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बालिका को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद बालिका को थाना लाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली से मथुरा पहुंचे और अपनी बेटी को सकुशल देखकर भावुक हो उठे। परिजनों ने जीआरपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका घर से किसी बात को लेकर नाराज थी, जिसके कारण वह बिना बताए निकल गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईदगाह में दो बार होगी ईद की नमाज:मुरादाबाद में पीस कमेटी बैठक में लिया गया फैसला
    Next Article
    रामपुर में एसटीएफ ने 3 अफीम तस्कर को पकड़ा:होंडा सिटी कार से 1 किलो अफीम बरामद, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment