Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दालमंडी ध्वस्तीकरण में बवाल, 6 नामजद समेत 21 पर केस:वीडीए और नगर निगम की टीम पर हमला किया था, आज जाएंगे जेल

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम दालमंडी में शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही थी। मकान संख्या डी-50/221 में रह रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने ध्वस्तीकरण टीम पर हमला किया। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात पुलिस ने 6 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रविवार को जेल भेजा जाएगा। उधर, पीडब्ल्यूडी की पोकलेन मशीन ने शाम करीब 6 बजे तक मकान संख्या डी-50/221 को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वाराणसी विकास प्राधिकरण के कर्मचारी ज्ञानचंद ने दी तहरीर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ज्ञानचंद ने चौक थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दालमंडी में वीडीए ने कई मकान अवैध घोषित किए गए हैं। इनमे से एक डी 50/221 भी है, जिसे शनिवार को तोड़ा जा रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद जब एडीएम सिटी राजेश कुमार, विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार के साथ टीम पहुंची तो मकान में रहने वालों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। कर दिया हमला, पुलिस ने हिरासत में लिया ज्ञानचंद ने बताया कि मकान को खाली करने के लिए कहा गया तो वो उग्र हो गए। मौके पर मौजूद टीम पर हमला कर दिया। किसी तरह मौके पर तैनात पुलिस ने सभी को वहां से हटाया और मकान में रह रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोप है की इस हमले में कई कर्मचारियों को चोट भी आई है। मुकदमा दर्ज, आरोपियों को भेजा जाएगा जेल एसीपी चेतगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मकान संख्या डी-50/221 को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने अवैध घोषित किया है। ध्वस्तीकरण से पहले भवन की नाप-जोख की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। शनिवार को जब टीम ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची तो मकान में रहने वाले राशिद, शाहिद, हसन, रशीद और अंजुम समेत 15-20 लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और ध्वस्तीकरण में बाधा पहुंचाई। इसके बाद पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया। एसीपी ने बताया कि छह नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में करंट से दो ई-रिक्शा चालकों की मौत:बारिश में गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, खुले ट्रांसफार्मर से छूने पर हादसा
    Next Article
    हापुड़ में 4 उपकेंद्रों की बिजली रहेगी बंद:3 घंटे का शटडाउन, कांवड़ यात्रा को लेकर की जाएगी पेड़ों की छंटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment