Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में करंट से दो ई-रिक्शा चालकों की मौत:बारिश में गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, खुले ट्रांसफार्मर से छूने पर हादसा

    17 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर शिव नगर मोहल्ले में शनिवार शाम बारिश के दौरान सड़क किनारे रखे खुले ट्रांसफार्मर से ई-रिक्शा छू जाने से उसमें जोरदार करंट दौड़ गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की जान तो गई ही, उसे बचाने दौड़ा दूसरा ई-रिक्शा चालक भी करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामने से आई बाइक को साइड देते वक्त हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे जयंतीपुर शिव नगर निवासी ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश (40) अपना वाहन गैराज में खड़ा करने जा रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर रखा था, जिसके पास ही गड्ढे में पानी भरा हुआ था। सामने से आ रही एक बाइक को साइड देने के चक्कर में ओमप्रकाश के ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में चला गया, जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गया और पूरे वाहन में करंट फैल गया। साथी को बचाने में गई दूसरे चालक की जान ओमप्रकाश को तड़पता देख पास में ही मौजूद दूसरे ई-रिक्शा चालक राममोहन (35) तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़े। हालांकि, मदद की कोशिश में राममोहन भी बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मचा कोहराम एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक ओमप्रकाश मूल रूप से बिलारी के मऊ गांव के रहने वाले थे, जबकि राममोहन बदायूं जिले के बिसौली के निवासी थे। दोनों मझोला के जयंतीपुर शिव नगर में किराए का मकान लेकर रहते थे और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। ओमप्रकाश के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा, तीन बेटे (सुनील, लक्ष्मण, विक्की) और एक बेटी सोनी हैं। वहीं राममोहन के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति यादव हैं। हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। बिजली विभाग के खिलाफ मामला दर्ज घटना के बाद मृतक राममोहन की पत्नी ज्योति यादव ने बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में दो बाइकें टकराईं: बांदा के युवक की मौत:दो गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, मोबाइल फोन और दस्तावेजों से हुई शिनाख्त
    Next Article
    दालमंडी ध्वस्तीकरण में बवाल, 6 नामजद समेत 21 पर केस:वीडीए और नगर निगम की टीम पर हमला किया था, आज जाएंगे जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment