Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलित महिला को रॉड से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज पुलिस ने की कार्रवाई, युवक को भेजा जेल

    14 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में दलित महिलाओं पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। लोहे की रॉड से पीटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। मुखर्जी नगर वार्ड निवासी 30 वर्षीय पुनीता अपनी ननद उर्मिला के साथ वार्ड के ब्लॉक रोड से गुजर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी वार्ड के आरोपी लोकेंद्र सिंह उर्फ अंशु सिंह ने उन्हें रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुनीता को सिसवा पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पिटाई की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पुत्र समीर गौतम की तहरीर पर आरोपी लोकेंद्र सिंह उर्फ अंशु सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाप्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा दस बजे पुलिस टीम ने आरोपी को सोनबरसा मार्ग नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। वह फरार होने की फिराक में था। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा जिलाध्यक्ष पर सास-बहू से मारपीट का आरोप:एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
    Next Article
    भदोही पुलिस ने 150 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:25.5 लाख रुपये का माल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment