Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा जिलाध्यक्ष पर सास-बहू से मारपीट का आरोप:एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

    15 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बसपा जिलाध्यक्ष पर सास-बहू से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनिवास निवासी देववती ने बताया कि उनका बेटा गुड्डू बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान की गाड़ी पर ड्राइवर था। करीब 10 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। देववती का आरोप है कि नौकरी छोड़ने से नाराज होकर बसपा जिलाध्यक्ष ने उनके दोनों बेटों की पिटाई की। जब देववती और उनकी बहू शिखा ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अनूपशहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद बृहस्पतिवार को देववती ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पीड़ित महिलाओं के खिलाफ पहले से ही एफआईआर दर्ज है और वे समझौते के दबाव में ऐसे आरोप लगा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज सोरांव में गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़:डीएम बोले, अफवाहों पर ध्यान न दें; प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध
    Next Article
    दलित महिला को रॉड से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज पुलिस ने की कार्रवाई, युवक को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment