Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'दम घुट रहा था...जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे':ग्रामीण बोले- हमें 2 किमी दूर भेजा गया, आगरा में गैस लीक होने से 30 लोग बीमार

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इसके कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी, वहीं बच्चों को उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पूरे गांव को अनाउंसमेंट कर खाली कराया गया। तबियत खराब होने पर 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कोल्ड स्टोर में रिसाव बंद कर दिया। करीब तीन घंटे तक पिनाहट के कुकथरी गांव में गैसों का असर रहा। हादसे के बाद शुक्रवार को गांव में हालात सामान्य हो गए हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए दैनिक भास्कर की टीम आज ग्राउंड पर पहुंची और लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया- गैस फैलने से घुटन सी हो रही थी। सभी घर छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हमें गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। अब पढ़िए गांव के लोगों ने क्या कहा? सिलेंडर मशीन में लगाते समय लीक हुई गैस कुकथरी गांव के बाहर दो कोल्ड स्टोर हैं, जिनमें से एक समाधिया कोल्ड मुकेश शर्मा का है। मुकेश शर्मा ने बताया- घटना करीब रात साढ़े 8 बजे की है। कोल्ड में आलू रखे जा रहे थे और उस समय काम करने वाली लेबर मौजूद थे। अमोनिया गैस का सिलेंडर मशीन में लगाया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीक हो गई। इससे कोल्ड में काम कर रही लेबर में अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर भागने लगे। मामला शुरू में छोटा था, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। गैस लीक होते ही दुकान छोड़कर भाग गया गांव के रहने वाले ओमकार शर्मा की कोल्ड के पास ही एक दुकान है। उन्होंने बताया- रात को मैं दुकान पर बैठे था। तभी अचानक कोल्ड में काम कर रही लेबर बाहर भागने लगी और कह रही थी कि गैस लीक हो गई है। कोल्ड के बाहर तीन-चार लोग भागते हुए गिर पड़े और उल्टियां करने लगे। मुझे भी घुटन और आंखों में जलन महसूस होने लगी। मैं दुकान छोड़कर भाग निकला। अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गांव के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। हर तरफ लोग भागते दिख रहे थे। आंखों में जलन होने से लोग भागने लगे कुकथरी की रहने वाली युवती परी ने बताया- रात को हम घर में थे। अचानक हल्ला होने लगा। घर के बाहर आकर देखा तो आंखों में जलन होने लगी और लोग भागने लगे। मेरे भाई माधव और छोटी बहन को भी परेशानी होने लगी। हम भी घर छोड़कर गांव से बाहर निकल आए। ज्यादा परेशानी होने पर हमें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। गांव के सभी लोगों को 2 किमी दूर भेजा गया गांववालों ने बताया- कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। तेज बदबू की वजह से कुछ समय के लिए गांव से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। सभी ग्रामीणों को करीब 2 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इस दौरान 6 बच्चों समेत 27 लोगों की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें पिनाहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कोल्ड स्टोर में काम करने वाला मोहम्मद सलीम भी शामिल है, जो बरेली के नवाबगंज का रहने वाला है। इसके अलावा पार्थ (12) पुत्र रामसजन, माधव (8) पुत्र रामसजन, सोनी (25) पुत्र सुभाष, आयुषी (14) पुत्री राकेश, परी पुत्री रविकांत शर्मा, रेनू पुत्री रामसजन और पूनम पुत्री सुभाष समेत 26 लोगों की भी तबीयत खराब हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया- सभी मरीजों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई है। पूर्वी डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया- फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। रात को कोल्ड स्टोर का वॉल्व बंद कर दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई। रात करीब 1 बजे सभी लोग अपने घरों में वापस लौट गए। ----------------- ये भी पढ़ें- आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक:गांव खाली कराया गया, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती आगरा के समाधिया कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने लगी। बच्चों को भी उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अनाउंसमेंट कराकर पूरा गांव खाली कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से 6 बच्चों समेत 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खूंटे से बंधे जानवरों को भी खोल दिया गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर कंट्रोल किया गया। मामला पिनाहट के कुकथरी गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की शादी- रिंकू सिंह-युजवेंद्र चहल मसूरी पहुंचे:बोले- भाई की शादी, फुल डांस होगा; शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी
    Next Article
    यूपी में इंडक्शन की डिमांड 40%, रेट भी 10% बढ़ा:ग्राहक बोले- गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, हालात नोटबंदी जैसे; विकल्प के लिए इंडक्शन खरीद रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment