Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में इंडक्शन की डिमांड 40%, रेट भी 10% बढ़ा:ग्राहक बोले- गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, हालात नोटबंदी जैसे; विकल्प के लिए इंडक्शन खरीद रहे

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। यूपी में भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी–लंबी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। ऐसे में विकल्प के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड 40% तक बढ़ गई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमतों में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। जो इंडक्शन पहले 2000 रुपये में मिलता था, वह अब 2200 से 2250 रुपए में बिक रहा है। दुकानदारों ने 2–4 प्रतिशत रेट बढ़ा दिया है। कानपुर शहर के सबसे बड़े इंडक्शन डिस्ट्रीब्यूटर मंघाराम की दुकान पर ग्राहक वी.एस. त्रिपाठी बताते हैं कि आज हालात कुछ-कुछ नोटबंदी जैसे लग रहे हैं। गैस एजेंसियों पर लोग लाइन में हैं और उन्हें लग रहा है कि गैस मिलेगी या नहीं। इसी डर की वजह से लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन खरीद रहे हैं। यहां पर इंडक्शन की डिमांड ऐसी है कि हैवेल्स कंपनी के इंडक्शन खत्म हो गए हैं। अब जानिए यूपी में इंडक्शन को लेकर कहां पर क्या स्थिति है… कानपुर के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में सिर्फ इंडक्शन की डिमांड कानपुर का मनिराम बगिया बाजार, जो करीब 60 साल पुराना इलेक्ट्रिक बाजार है, यहां करीब 150 से ज्यादा इलेक्ट्रिक की दुकानें हैं। इस बाजार में गुरुवार को हर दुकान पर केवल इंडक्शन खरीदने वाले ही पहुंचते रहे। मनिराम बगिया इलेक्ट्रिक मार्केट के सीनियर प्रेसिडेंट मनोज मेघानी ने बताया कि गैस की किल्लत और बढ़ सकती है। इसलिए जो लोग मार्केट में आ रहे हैं, वे सिर्फ इलेक्ट्रिक इंडक्शन खरीदने ही पहुंच रहे हैं। ग्राहक अमन गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से गैस को लेकर हालात बन रहे हैं, उसे देखते हुए वह इंडक्शन लेने आए हैं। इससे कम से कम गैस की कमी को पूरा किया जा सकेगा। इंडक्शन की कीमत हैवेल्स कंपनी का – 2350 रुपए ओरिएंट कंपनी का – 2850 रुपए प्रेस्टीज कंपनी का – 1850 रुपए सनवे कंपनी का – 2150 रुपए गोरखपुर दो दिन से बच्चा स्कूल नहीं जा रहा, इंडक्शन लेने आई हूं गोरखपुर के कोतवाली रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में दुकानदारों के पास इंडक्शन की कमी हो गई है। बड़े दुकानदार, जो पहले से स्टॉक रखे हुए हैं, वह इंडक्शन के दाम को 5–10% बढ़ाकर बेच रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि जो इंडक्शन पहले एक हफ्ते में 2–4 सेल होता था, अभी वही सेल 2 दिन में 10–12 तक हो गया है। गोरखपुर में रूंगटा एजेंसी के मालिक शाश्वत ने बताया कि हमारे पास बस 2 दिनों का स्टॉक पड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में और दिक्कत होने वाली है। मेरी दुकान पर रोज 400 पीस से अधिक इंडक्शन का सेल हो रहा है। गोरखपुर में कस्टमर सावित्री दुबे ने बताया कि मेरा बच्चा सुबह स्कूल जाता है। घर पर गैस सिलेंडर खत्म हो जाने की वजह से दो दिन से वो स्कूल नहीं जा पा रहा है। इसीलिए मैं इंडक्शन लेने आईं हूं। क्या करें अब खरीदना ही पड़ रहा है, क्योंकि सिलेंडर मिल ही नहीं रहा है। बाजार में इंडक्शन का रेट: बजाज इंडक्शन: 2600 (पहले), 2800 (अब) लेजर इंडक्शन: 2500 (पहले), 2600 (अब) फिलिप्स: 3000 (पहले), 3200 (अब) मेरठ मेरठ में 4 दिन में 60% बढ़ी डिमांड, दाम 1–2 फीसदी बढ़े मेरठ में बेगमपुल के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। बेगमपुल स्थित सजल इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक सजल अग्रवाल का कहना है कि गैस की अनिश्चितता के चलते कुछ ग्राहक गैस से इंडक्शन की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। उनके मुताबिक इंडक्शन के दामों में फिलहाल ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है और कीमतों में करीब 1–2 प्रतिशत का ही अंतर आया है, लेकिन मांग में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी जरूर देखी जा रही है। वहीं बेगमपुल के ही एक अन्य दुकानदार प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि पिछले चार दिनों में इंडक्शन की मांग तेजी से बढ़ी है। मार्केट में इंडक्शन की डिमांड 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ गई है और कंपनियों ने भी कीमतों में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने बताया कि जो इंडक्शन पहले करीब 2000 रुपये में मिलता था, वह अब 2200 से 2250 रुपये तक पहुंच गया है। प्रदीप का कहना है कि कई लोग अपने घरों में भी इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग विकल्प अपनाने की सोच रहे हैं। आबूलेन में मनोचा सेल्स के संचालक बंटी मनोचा का कहना है कि गैस की किल्लत के चलते बाजार में इंडक्शन की डिमांड तो हाई है ही, इसके साथ दूसरे कुकिंग अप्लायंस जैसे एयर फ्रॉयर, इलेक्ट्रॉनिक कुकर, इलेक्ट्रिक राइस कुकर, ओटीजी, माइक्रोवेव, इलेक्ट्रॉनिक तंदूर, रोटी मेकर, इलेक्ट्रिक केतली, एग बॉयलर, इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स, ओवन इनकी भी क्वैरी और डिमांड बढ़ी है। दो दिनों में 20 फीसद तक बढ़ा बाजार मेरठ में इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस के थोक डीलर अतुल सिंघल बताते हैं कि रोजाना शहर में कितने इंडक्शन बिकते हैं, यह कहना तो मुश्किल है। लेकिन इतना है कि पिछले तीन दिन में जिले में इंडक्शन के साथ जो दूसरे कुकिंग अप्लायंस हैं, उनका कारोबार लगभग 20 फीसद तक बढ़ गया है। लोग पूछने आ रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। कंपनियां भी डीलर्स से सीधे इंडक्शन और अप्लायंस पर बात कर रही हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, मॉल्स, बड़े आउटलेट्स के जरिए भी इनकी बिक्री हो रही है। इसे लाखों-करोड़ों में काउंट तो नहीं कर सकते, लेकिन डिमांड बढ़ी है। अमेजन पर इंडक्शन बेचने वाली 100 कंपनियों में से 70 का स्टॉक खत्म है। आगरा में इंडक्शन पर बन रहा चाय, 5 की चाय 10 रुपए में बेच रहे आगरा में LPG सिलेंडर न मिलने की वजह से बाजार में इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। संजय प्लेस स्थित भारत व्यवसाय के मालिक सुरेंद्र चौहान के अनुसार पहले महीने में 1 से 2 बिक रहे थे और अब पिछले 3 दिनों से 20 से 25 चूल्हे रोज बिक रहे हैं। आगरा में LPG सिलेंडर न मिलने की वजह से चाय की दुकानों पर इंडक्शन पर काम हो रहा है। इसके साथ ही कई जगह पर चाय के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। 5 रुपए की चाय 10 रुपए में मिल रही है। बल्कि कुछ दुकानदारों ने गैस बचाने के लिए 5 रुपए की चाय बंद कर सिर्फ 10 रुपए की चाय ही बेचना शुरू कर दिया है। वाराणसी में इंडक्शन का खत्म हो रहा स्टॉक वाराणसी में शोरूम व इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इंडक्शन खरीदने वालों की भीड़ बढ़ी है। इंडक्शन की डिमांड पिछले तीन-चार दिनों से हो रही है। जिस दुकान पर प्रतिदिन चार-पांच इंडक्शन की बिक्री हो रही थी, वहां अब 18 से 20 इंडक्शन प्रतिदिन बिक रहे हैं। इसकी डिमांड ज्यादा बढ़ने के कारण अब स्टॉक खत्म होने लगा है। दुकानदार लखनऊ में संपर्क कर रहे हैं, लेकिन वहां भी आसानी से नहीं मिल पा रहा है। प्रेस्टिज शोरूम के मैनेजर विवेक दीक्षित ने बताया कि पिछले तीन दिनों से इंडक्शन की डिमांड बढ़ी है। अभी तो यह स्थिति है कि जो भी शोरूम में प्रवेश कर रहा है, वह सीधे इंडक्शन के रैक पर ही पहुंच रहा है। पहले हमारे यहां प्रतिदिन तीन से चार इंडक्शन बिकते थे, लेकिन यह संख्या बढ़कर 18 से 20 हो गई है। उन्होंने बताया कि 2070 रुपये से हमारे यहां इंडक्शन की शुरुआती रेट है, जो कि 1600 वॉट का है। इसी तरह डबल चूल्हे का इंडक्शन 8500 रुपये का है। रेट में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की गई है। फिक्स रेट पर ही बेचा जा रहा है। नोएडा में इंडक्शन डिमांड की 40 प्रतिशत ग्रोथ नोएडा में सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री पहले की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। घरों में पानी या चाय उबालने जैसे कामों के लिए लोग इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए …………….. पढ़ें ये भी जरूरी खबर… LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन:बढ़ती कीमतों पर हंगामा; TMC मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाएगी लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दम घुट रहा था...जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे':ग्रामीण बोले- हमें 2 किमी दूर भेजा गया, आगरा में गैस लीक होने से 30 लोग बीमार
    Next Article
    पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी गिरफ्तार:मुस्तकीम घायल, अवैध तमंचा, बाइक और गौवध के उपकरण बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment