Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में पुजारी ने फांसी लगाई:झांसी में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में 62 साल के पुजारी ने थाने के टॉयलेट में फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिसकर्मियों ने उन्हें फंदे से लटका देखा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पुजारी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर गुरसराय थाने की है। पुलिस के मुताबिक, 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी को रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उधर, पुजारी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुजारी को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुजारी आरोप सहन नहीं कर पाए। पुजारी की मौत के बाद गांव में तनाव है। स्थिति को देखते हुए गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। जानिए पूरा मामला… गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंगार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मंदिर के पुजारी थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी रजनी है। दो बेटों और बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे विनय ने बताया- हमारे गांव में राधा-कृष्ण का मंदिर है। मंदिर की करीब 8 बीघा जमीन है। हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां मंदिर में पूजा करती आ रही हैं। अभी पिता और मैं पूजा करते थे। विनय ने बताया- गांव के कुछ लोग हमें मंदिर से हटाना चाहते हैं। हमारे दो घर हैं। एक में हम लोग रहते हैं और दूसरे घर में जानवर बांधते हैं। वहीं बोरिंग लगी है, जिससे घर में पानी आता है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे पिता सबमर्सिबल पंप बंद करने गए थे। उसी समय 9 साल की बच्ची गेट पर लगे पेड़ से कनेर के फूल तोड़ रही थी। गांव के लोग भी वहां से फूल तोड़ते हैं। पिता ने उसे सिर्फ डांट दिया था। इसके बाद वह घर चली गई। पता नहीं उसने घर जाकर क्या बताया कि उसके परिवार वाले पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे। पुलिस पुजारी को थाने ले गई विनय ने बताया- दोपहर करीब 12:30 बजे उन लोगों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस पिता को थाने ले गई। हम लोग थाने पहुंचे तो पहले उनसे मिलने नहीं दिया गया। शाम करीब 7 बजे हमें पिता से मिलने दिया गया। रात करीब 10:30 बजे थाने में उन्हें खाना खिलाकर हम घर आ गए। उस समय पिता कह रहे थे कि वह निर्दोष हैं। सुबह थाने पहुंचा तो पिता वहां नहीं थे विनय के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मैं चाय लेकर थाने गया तो पिता वहां नहीं थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें पथरी, गैस और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए सुबह करीब 6 बजे अस्पताल भेज दिया गया है। करीब एक घंटे बाद पुलिसवालों ने हमें बताया कि पिता बाथरूम गए थे और वहां लुंगी से फंदा लगा लिया। इसके बाद हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो बताया गया कि उनका इलाज चल रहा है। थोड़ी देर बाद पुलिस उनकी लाश लेकर जाने लगी, तभी हमें पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। बेटे का आरोप- पिता पर दबाव बनाया गया विनय ने कहा- पिता की उम्र 62 साल थी। इस उम्र में उन पर झूठा आरोप लगाया गया। वह इसे सहन नहीं कर पाए। हम लोगों ने पहले ही कहा था कि आरोप झूठे हैं, लेकिन गांव वालों ने दबाव बनाकर पुलिस से पिता को गिरफ्तार करा दिया। मेरे पिता ने खुद आत्महत्या नहीं की है। उन पर दबाव बनाया गया था। इस पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका है। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं। जिन लोगों ने यह साजिश रची है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और दोषियों को जेल भेजा जाए। लाश देखकर हंगामा करने लगा बेटा पिता की लाश देखकर बेटा विनय रोने-चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। वह पुलिस से कहने लगा, हमें बताना तो चाहिए था। हमें लाश दिखाई और कहा कि अभी इलाज चल रहा है। हमें धोखे में क्यों रखा? बताना तो चाहिए था कि मौत हो गई है। इंस्पेक्टर ने विनय को समझाया और सांत्वना देकर शांत कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया- सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस राजेंद्र नाम के व्यक्ति को अस्पताल लेकर आई थी। उसने थाने के टॉयलेट में फांसी लगा ली थी। गले पर फंदे के निशान भी थे। इलाज के दौरान सुबह करीब 10:15 बजे उसकी मौत हो गई। एसएसपी बोले- लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया- थाना परिसर के टॉयलेट में पॉक्सो और छेड़छाड़ के आरोपी ने लुंगी से फंदा लगा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अगर लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR:प्रयागराज और प्रतापगढ़ में टोल बैरियर तोड़े, धमकाया; कुचलने का प्रयास किया माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से एक और विवाद जुड़ गया है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज पुलिस ने उमर के काफिले में चल रहीं गाड़ियों और उनके ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रयागराज में पुलिस ने 28 गाड़ियों पर रविवार दोपहर 1:30 बजे FIR लिखी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिंपल बोलीं- सरकार 'दूध का दूध, पानी का पानी' करे:अखिलेश ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, कैलेंडर में अमित शाह की गैरहाजिरी दिखाई
    Next Article
    गंदा नहीं ब्रांडेड-अच्छा पनीर खाइए...थोड़ा मंहगा ही सही:अयोध्या-कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आनंदीबेन पटेल ने 24 मेधावियों को दिए 25 गोल्ड मेडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment