Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दंपती की मौत के 17 दिन बाद गांव पहुंचे चंद्रशेखर:जमीन पर बैठे, पीड़ित परिवार से मिले; बोले- निर्दोष जेल न जाए, दोषी बचना नहीं चाहिए

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 15 सितंबर को मृत मिले दंपती के परिवार से मुलाकात की। दंपती के गांव पहुंचे। जमीन पर बैठकर करीब 20 मिनट तक लोगों से बात की। इसके बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। बंद कमरे में दंपती के बच्चों और परिजनों से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह, सीओ सिटी अभय पांडे और शहर कोतवाल अवनीत मान से मामले की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। कहा- 17 दिन बाद पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई। कोई निर्दोष जेल न जाए और दोषी बचना नहीं चाहिए। 14 सितंबर को जंगल गए थे दंपति जलालपुर काजी निवासी देशराज उर्फ छोटे और उनकी पत्नी सुषमा 14 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे लकड़ी लेने जंगल गए थे। अगले दिन 15 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे दोनों के शव अलग-अलग जगहों पर मिले थे। दोनों स्थानों के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी थी। देशराज का शव पेड़ से लटका मिला था, जबकि सुषमा का शव गंगा में गिरे शहतूत के पेड़ से बंधा मिला था। परिजनों के अनुसार सुषमा की सलवार गायब थी, जो देशराज ने पहनी हुई थी। देशराज के अन्य कपड़े भी नहीं मिले थे। बेटे सिद्धांत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एडीजी बरेली जोन और डीआईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने मोबाइल टावरों का बीटीएस (BTS) डेटा निकाला है ताकि घटना के वक्त वहां मौजूद बाहरी लोगों का सुराग मिल सके। अब तक इस मामले में 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है चंद्रशेखर बोले- परिवार को हत्या की आशंका पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- जलालपुर की घटना दर्दनाक है। परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी किसी तरह घर चला रहे थे। उनके चार बच्चे हैं, जो सभी नाबालिग हैं। जिस तरह से दोनों के शव मिले हैं, उससे परिवार को हत्या की आशंका है। उन्होंने कहा कि घटना को 17 दिन हो चुके हैं। घटना वाले दिन ही उन्होंने अधिकारियों से बात की थी। गुरुवार को भी अधिकारियों से घटना के संबंध में बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन अभी तक नतीजा सामने नहीं आया है। कपड़ों को लेकर पुलिस की जांच पर उठाए सवाल चंद्रशेखर ने कहा- देशराज के कपड़े गायब थे, जबकि उनके अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी के कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति आत्महत्या कर रहा हो तो वह अपनी पत्नी के कपड़े क्यों पहनेगा। उन्होंने कहा- इस मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। बोले- निर्दोष जेल न जाए, दोषी बचना नहीं चाहिए चंद्रशेखर ने कहा, उनका स्पष्ट मत है कि कोई निर्दोष जेल न जाए और दोषी बचना नहीं चाहिए। भले ही जांच में कुछ समय लगे, लेकिन सही आरोपी तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने बिजनौर की कुछ पुरानी घटनाओं का भी जिक्र किया, जिनमें शुरुआत में मामला आत्महत्या या कुछ और लगा था, लेकिन बाद में हत्या सामने आई। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर उठाए सवाल चंद्रशेखर ने मृतक परिवार के घर की स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- घर में टीन पड़ी हुई है और सवाल उठाया कि क्या यह परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के दायरे में नहीं आता। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से परिवार का घर पक्का कराने की कोशिश करने की बात कही है। उनका आरोप था कि सरकारी योजनाएं कागजों में हैं, लेकिन जरूरतमंद परिवार तक उनका लाभ नहीं पहुंच रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- खुलेआम गोलीबारी और हत्याएं हो रही हैं, जबकि सरकार कानून व्यवस्था बेहतर होने की बात कहती है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमजोर परिवारों के मामलों में भी अधिकारियों को पूरी गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका कहना है कि वास्तविक अपराधी ही पकड़ा जाए। किसी निर्दोष व्यक्ति को केवल दबाव में आरोपी बनाकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को उन्होंने समय दिया है, लेकिन मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी, मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में कदम रखेंगी। राजा भैया के साथ वायरल तस्वीर और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल से पुराने विवाद ने सियासी गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। सपा-कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी मिल चुका है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गांधी जयंती समारोह:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की झांकी, सत्य; अहिंसा स्वच्छता का दिया संदेश
    Next Article
    बाली में नुसरत भरूचा का एक्सीडेंट:दावा- चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं एक्ट्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment