Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देर रात एसपी ने मुंशीगंज थाने का किया औचक निरीक्षण:थाने की व्यवस्थाओं पर जताई खुशी, मिलेगा पुरस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी एसपी सरवणन टी ने देर रात मुंशीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त पाई गईं, जिस पर एसपी ने थाना प्रभारी की प्रशंसा की और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की। एसपी ने थाना प्रभारी शिवकांत त्रिपाठी द्वारा पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कराया। इस दौरान साफ-सफाई बेहतर पाई गई और थाने का रजिस्टर भी ठीक मिला। एसपी ने दोनों थाना प्रभारियों को अपराध पर नियंत्रण रखने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और शिकायती पत्रों का समय पर समाधान करने का आदेश दिया। सरवणन टी ने कुछ दिनों पहले ही जिले के 14वें एसपी के रूप में अमेठी का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वे वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार विभिन्न थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। बीती रात उन्होंने अमेठी और मुंशीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली की कटिया फंसा रहे कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या:चित्रकूट में दबंगों ने घस में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला, बहू घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    ‘यूपी सरकार हर गरीब को घर दे रही’:CM योगी ने आवास पर और डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment