Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थार से खतरनाक स्टंट का वीडियो:मुजफ्फरनगर में छात्र ने स्टेयरिंग छोड़ खिड़की से लटककर बनाई रील, मूंछों पर ताव दिया

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में स्टंटबाजी का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन युवा सड़कों पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे न केवल उनकी अपनी जान खतरे में पड़ रही है, बल्कि आम राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है। ताजा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के बाहर का है। यहां कॉलेज की ड्रेस में एक छात्र ने थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र चलती गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर खिड़की से बाहर लटक रहा है। कई स्टंटबाजी के वीडियो सामने आ चुके वीडियो में यह छात्र कभी गाड़ी की छत पर बैठकर तो कभी खिड़की से बाहर लटककर स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान वह अपनी मूंछों पर भी ताव दे रहा है। यह घटना तब हुई जब सड़क पूरी तरह से टूटी हुई और ऊबड़-खाबड़ थी, जिससे जोखिम और बढ़ गया। इस तरह की लापरवाहीपूर्ण हरकतें यातायात नियमों का खुला उल्लंघन हैं और गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता देती हैं। बावजूद इसके, युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में ऐसे खतरनाक स्टंट करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी हाल ही के दिनों में थार कार से कई स्टंटबाजी के वीडियो सामने आ चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कांग्रेस का वंचित महिला वर्ग सम्मेलन हुआ:अनिल जयहिंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं में असुरक्षा की भावना
    Next Article
    दहेज हत्या मामले में कब्र से निकाला शव:मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment