Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या मामले में कब्र से निकाला शव:मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को एक शव को कब्र से बाहर निकाला गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम द्वारा की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह मामला दहेज हत्या से जुड़ा है, जिसकी शिकायत के बाद न्यायालय के आदेश पर यह कदम उठाया गया। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर के जटहा बाजार निवासी अलीहसन की तहरीर पर निचलौल थाने में 26 अप्रैल को केस दर्ज की गई थी। इसमें मटरा धमउर निवासी गुलशन, फिरोज, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी को दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता अलीहसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हसीरुन निशा की शादी 25 फरवरी 2021 को मटरा धमउर निवासी फैयाज अंसारी से की थी। शादी के बाद हसीरुन निशा के दो बच्चे नाजिया और इब्राहिम हुए। अलीहसन का आरोप है कि उनकी बेटी का पति फैयाज अंसारी, जो विदेश में रहता है, दहेज के लिए फोन पर उसे प्रताड़ित करता था और अपशब्द कहता था। अलीहसन के अनुसार, 22 अप्रैल की आधी रात को बेटी के ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बिना किसी को सूचना दिए शव को दफन कर दिया गया। अलीहसन ने यह भी दावा किया कि एक वीडियो में बेटी की हत्या साफ जाहिर होती है। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने पुष्टि की कि कोर्ट के आदेश पर मृत हसीरुन निशा के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थार से खतरनाक स्टंट का वीडियो:मुजफ्फरनगर में छात्र ने स्टेयरिंग छोड़ खिड़की से लटककर बनाई रील, मूंछों पर ताव दिया
    Next Article
    झोले में बेटी को लेकर काम पर जाती मां:अयोध्या में दिखी ममता और मजबूरी की तस्वीर, पति के घायल होने पर संभाली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment