Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती परीक्षा; आज देंगे 38,880 अभ्यर्थी एग्जाम:पहले दिन 19,933 रहे अपसेंट, वाराणसी में दूसरे दिन 46 केंद्रों पर होगा एग्जाम

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस SI परीक्षा का आज दूसरा दिन है। वाराणसी में परीक्षा के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मिलाकर 38,880 परीक्षार्थियों को पहले दिन दो पालियों में परीक्षा देनी थी। इनमे से 19333 ने परीक्षा छोड़ दी और सिर्फ 18,947 परीक्षा दी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे। वाराणसी में दूसरे दिन भी सभी सेंटरों पर परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम के पांच बजे तक होगी। कलावा, माला और जूता उतारकर मिलेगी इंट्री उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है। वाराणसी के सभी 46 सेंटरों पर परीक्षा होगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी सेंटरों पर अभयर्थियों को सुबह 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक इंट्री मिलेगी। इसके बाद दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर के बाहर ही अपनी इयर रिंग्स, चेन, माला, कलावा, हेयर क्लिप्स सभी निकाल देना होगा। इसके साथ किसी को इंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा सेंटर के अंदर चेकिंग के दौरान जूता और मोजा भी उतरवाया जाएगा। सभी 46 केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा ने बताया - सभी सेंटरों दो पालियों में कुल 38,880 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी जगह मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी सेंटरों पर मजिस्ट्रेट एग्जाम के पेपर पहुंचाएंगे। जो पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचेंगे। इसके आलावा अभ्यर्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, पेन और आधार कार्ड ले जाने की सेंटर के अंदर अनुमति होगी। पहले दिन 19,933 ने छोड़ी परीक्षा एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा ने बताया - पहले दिन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में इनरोल 38,880 अभ्यर्थियों में से 19,933 ने परीक्षा छोड़ दी। सिर्फ 18,947 ने ही जिले के 46 केंद्रों में परीक्षा दी। आज भी होने वाली परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांशीराम जयंती पर लखनऊ में सियासत:बसपा का ‘चलो लखनऊ’ कार्यक्रम; सपा भी मना रही पीडीए दिवस
    Next Article
    राजाराम मर्डर केस- एडवोकेट से पूछे 40 सवाल:जमीन एग्रीमेंट पर मनोज ने तोड़ी चुप्पी, जितेंद्र को दोबारा बुलाया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment