Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा भर्ती परीक्षा; अंतिम दिन 20,258 ने छोड़ी परीक्षा:46 केंद्रों पर हुआ एग्जाम, नहीं काटा गया कलावा

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के 46 केंद्रों पर दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई। इस परीक्षा के दूसरी दिन सनातन धर्म इंटर कालेज में मुन्ना भाई पकड़ा गया। वहीं दूसरे दिन रजिस्टर्ड 38,880 परीक्षार्थियों में से महज 18,622 परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी जो 50 प्रतिशत से भी कम है। वहीं दुसरे दिन किसी भी परीक्षार्थी का कलावा या गले का माला नहीं उतरवाया गया। साथ ही किसी महिला परीक्षार्थी को टॉप्स या चूड़ी उतारने को नहीं कहा गया। देखिये तीन तस्वीरें … कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया और संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी गई। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। डीएम ने किया सेंटर का निरीक्षण वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लगातार संपर्क स्थापित करते हुए जिले में आयोजित हो रही परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव प्रयास किए। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी व्यस्थाएं की गयी हैं जिससे उनको किसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इतनों ने छोड़ी परीक्षा परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित विभागों का सहयोग रहा। रविवार को आयोजित परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 38880 अभ्यर्थी (प्रथम पाली में 19440 व द्वितीय पाली में 19440) पंजीकृत थे जिसमें 18622 अभ्यर्थी उपस्थित रहे( प्रथम पाली में 9221 तथा द्वितीय पाली में 9401)।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, 3 की मौत:मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, मृतक नैनीताल के रहने वाले
    Next Article
    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में तीन दिन से तनाव:दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, पुलिस ने 8 को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment