Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में तीन दिन से तनाव:दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, पुलिस ने 8 को जेल भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में शुक्रवार रात एक मामूली बात को लेकर दो समुदायों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बुलंदशहर से आला अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। शनिवार को दो अन्य घटनाओं ने शहर के माहौल को और बिगाड़ दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएम और एसएसपी सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च किया और शांति समिति की बैठक कराई। दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की गई। दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से बढ़ा तनाव इसी दौरान अराजक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ते हुए सार्वजनिक जगहों की दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिख दीं। मामले की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को हुई, उन्होंने आनन-फानन में इन्हें काले पेंट से मिटवाया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अराजक तत्व माहौल खराब करना चाहते हैं। पुलिस अब माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। अब तक 8 आरोपी जेल भेजे गए इस बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात किए गए हैं। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को जेल भेजा है और मामले की जांच जारी है। अधिकारी कह रहे हैं कि माहौल को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा; अंतिम दिन 20,258 ने छोड़ी परीक्षा:46 केंद्रों पर हुआ एग्जाम, नहीं काटा गया कलावा
    Next Article
    अलीगढ़ पुलिस की लापरवाही पर हाई कोर्ट सख्त:चोरी के आरोपी पर लगाए 12 केस, 15 दिन एक्स्ट्रा जेल पर 50 हजार मुआवजे के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment