Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप, FIR:मेरठ में शादी का झांसा देकर कमरे पर बुलाया; छात्रा बोली-10 हजार देकर खरीदना चाह रहा

    8 hours ago

    1

    0

    ‘दरोगा ललित मोहन ने मेरे साथ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी से इनकार कर दिया। मुझसे कहा कि पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। दरोगा ने 10 हजार रुपए भेजकर मेरा मुंह बंद करने और मुझे खरीदने की कोशिश की। मुझे ऐसा महसूस कराया, जैसे मैं कोई धंधा करने वाली लड़की हूं। मैं चाहती हूं कि उसे सजा मिले।’ यह कहना है मेरठ में एमए की पढ़ाई कर रही शामली की छात्रा का। उसने सब इंस्पेक्टर ललित मोहन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर बुधवार, 19 अगस्त को भावनपुर थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर के बाद से आरोपी फरार है। ललित मोहन मूलरूप से रायबरेली का रहने वाला है। वह 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वर्तमान में मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात था। दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। पहले पढ़िए, छात्रा ने क्या कहा... पीड़िता ने दैनिक भास्कर रिपोर्टर से फोन पर रोते हुए कहा, "अब कुछ नहीं बचा। पूरा परिवार मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहा है। परिवार की बदनामी हो रही है, जिसका कारण ललित मोहन है। उसने दोस्ती करके मुझे फंसाया। जब हमने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। अब मुकदमा होने के बाद शादी का दबाव बना रहा है। मेरा पूरा परिवार टॉर्चर हो रहा है।" डिग्री लेने गई थी, दरोगा ने नंबर दिया पीड़िता ने बताया, "मेरी उम्र 29 साल है। मैं शामली की रहने वाली हूं। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से एमए किया है। इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूं। सितंबर 2025 में सीसीएसयू में ग्रेजुएशन की डिग्री लेने गई थी। उस दिन डिग्री नहीं मिली, जिससे मैं परेशान हो गई। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात ललित मोहन मेरे पास आए और परेशानी का कारण पूछा।" “उन्होंने कहा- परेशान मत हो, मेरा मोबाइल नंबर ले लो। मैं विभाग से डिग्री का अपडेट पूछकर बता दूंगा। मेरे नंबर पर कॉल करके जानकारी ले लेना। इसके बाद हमारी पहचान हो गई। मैंने डिग्री के लिए उन्हें फोन किया। फिर कभी-कभी पढ़ाई और डिग्री के अपडेट को लेकर बातचीत होने लगी।” नोट्स देने के बहाने कमरे पर बुलाया पीड़िता के मुताबिक, "मई 2026 के आखिर में पढ़ाई को लेकर हमारी ज्यादा बातचीत होने लगी। दिसंबर में यूपीपीएससी का पेपर है। 10 जून को ललित मोहन ने कहा कि उनके पास कुछ नोट्स हैं। उनसे पढ़ने में मेरी मदद होगी। उस समय मैं दिल्ली में बहन के यहां थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ आ जाओ, नोट्स ले जाना। मैं तुम्हें शामली की बस में बैठा दूंगा।" “मैं दिल्ली से मेरठ नोट्स लेने आई। वापस जाने में देर हो गई। ललित मोहन बस स्टैंड पर आए। मैंने नोट्स मांगे तो बोले कि नोट्स कमरे पर हैं। उन्होंने कहा- तुम बहुत लेट हो गई हो। अब शामली जाने में और देर होगी, इसलिए जहां मैं रहता हूं, वहीं रुक जाओ।” कमरे पर शादी का वादा किया पीड़िता ने बताया, “उन्होंने कहा कि दो कमरों का फ्लैट लिया है। एक कमरे में तुम रुक जाना, सुबह चली जाना। भरोसा करके मैं उनके साथ चली गई। कुछ देर बाद वह भी नोट्स देने के बहाने कमरे में आए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- मुझे तुम्हारे लिए अलग फीलिंग है। तुममें मुझे अपनापन लगता है। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।” दोबारा कमरे पर बुलाकर संबंध बनाए पीड़िता के अनुसार, "18 जून को मेरी उनसे बात हुई। मैंने एग्जाम सेंटर के बारे में पूछा, क्योंकि 19 जून को मेरा आरआरबी का पेपर मेरठ में था। पेपर देने के बाद मैंने उन्हें कॉल किया। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट में हूं, कुछ जरूरी काम है। मैंने जरूरी बात करने के लिए मेडिकल आने को कहा, लेकिन उन्होंने बहाना बना दिया।" “मैंने कहा कि थाने आकर बात कर लेती हूं। तब उन्होंने कहा कि यहां स्टाफ के सभी लोग होंगे, बात नहीं हो पाएगी। इसलिए कमरे पर आ जाओ। मैं उनके कमरे पर गई, जहां उन्होंने दोबारा मेरी मर्जी के बिना मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।” शादी से इनकार किया, 10 हजार रुपए भेजे पीड़िता ने कहा, "घर आने के बाद मैंने शादी के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। मैंने कहा कि आपने मेरे साथ गलत किया है, मैं कार्रवाई करूंगी। तब उन्होंने कहा- तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मैं पुलिस में हूं। मैं तुम्हें मार भी दूंगा तो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।" “मैंने बार-बार शादी की बात कही तो उन्होंने मेरे अकाउंट में 10 हजार रुपए भेज दिए। मैंने तुरंत पैसे वापस कर दिए। इसके बाद उनका नंबर लगातार बंद आ रहा है। अब उनसे कोई बात नहीं हो रही है।” एसएसपी बोले- दरोगा को अरेस्ट करने के लिए पुलिस तलाश रही ------------------------ ये खबर भी पढ़िए…. झांसी में 4 साल के मासूम पर ट्रक चढ़ा, सिर कटकर अलग; दादी समेत 3 की मौत झांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में महिला, उसके 4 साल के पोते समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है। हादसा बुधवार रात 8:30 बजे जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बबीना थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 4 साल का बच्चा संस्कार उर्फ भानू (4) बाइक पर सबसे आगे बैठा था। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। सिर और एक पैर धड़ से अलग हो गए। दादी उर्मिला का सिर कुचल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शवों के टुकड़े 50 मीटर तक बिखर गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में सीएम योगी को 'फ्री हैंड':टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति बनाने का काम खुद तय करेंगे, 2027 के लिए BJP का बड़ा दांव
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत; 25 से ज्यादा नीचे दबे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment