Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थ्रेसर में फंसकर जड़ समेत उखड़े युवती के बाल:एटा में गेहूं की सफाई के दौरान हादसा, डॉक्टर बोले- इंफेक्शन हुआ तो जान बचना मुश्किल

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी के एटा में गेहूं की सफाई करते समय थ्रेसर मशीन में फंसकर युवती के बाल सिर से जड़ समेत उखड़ गए। गर्दन का मांस फट गया। चेहरा भी लहूलुहान हो गया। युवती अपने पिता और भाइयों के साथ सुबह खेत में काम कर रही थी। तभी उसके बाल थ्रेसर की कपलिंग के बीच फंस गए। युवती की चीख सुनकर जब तक लोग मदद को पहुंचते, उसके सिर के पूरे बाल जड़ समेत उखड़कर अलग हो चुके थे। युवती थ्रेसर मशीन में फंसने के कारण दो बार गुलाटी खा चुकी थी। समय रहते परिजनों ने मशीन का कनेक्शन बंद कर दिया। तत्काल स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां से वीरांगना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां आईसीयू में इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है- युवती की हालत बेहद नाजुक है। अगर ब्लड में इंफेक्शन होता है तो जान बचाना बेहद मुश्किल होगा। अगर जान बचती भी है तो प्लास्टिक सर्जरी लगभग असंभव है। घटना जिला मुख्यालस से 40 किलोमीटर दूर जैथरा थाना क्षेत्र के नगला बेनी गांव की है। पूरा मामला विस्तार से... जैथरा थाना क्षेत्र के नगला बेनी गांव निवासी सुखराम अपने परिवार के साथ मंगलवार सुबह खेत में गेहूं की सफाई कराने गए थे। इसके लिए थ्रेसर मशीन मंगवाई थी। प्रत्यक्षदर्शी चचेरे भाई सतीश ने बताया- सुबह करीब 8:30 बजे सुखराम की बेटी कांति (18) के बाल गेहूं साफ करने के दौरान थ्रेसर मशीन की कपलिंग में फंस गए। कांति जोर से चीखी। पिता और भाई मदद के लिए दौड़े, पर तब तक वह कई बार मशीन में पलटियां खा चुकी थी और उसके सिर के पूरे बाल जड़ समेत उखड़ चुके थे। गर्दन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए थ्रेसर का स्विच बंद कर दिया। आनन-फानन में पीएचसी ले गए। जहां से एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने पर रात करीब 10:30 बजे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल ICU में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर बोले- ब्लड इन्फेक्शन हुआ तो बचाना मुश्किल डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि यदि ब्लड में संक्रमण फैलता है तो उसकी जान बचाना बेहद मुश्किल हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि जान बच भी जाती है तो प्लास्टिक सर्जरी बेहद जटिल और लगभग असंभव होगी। किसान परिवार की बेटी, पढ़ी-लिखी नहीं पिता सुखराम ने बताया- कांति 3 भाइयों में इकलौती बहन है। परिवार में भाई पंकज (24), अंकित (17) और कौशल (14) हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के वह कभी स्कूल नहीं जा पाई। परिवार के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाती थी। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… उन्नाव में 6 की मौत, 3 महिलाओं के टुकड़े हुए:एक का सिर 4 फीट दूर जा गिरा; बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था परिवार, योगी ने जताया शोक उन्नाव में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि दो अन्य महिलाओं के शरीर दो टुकड़ों में बंट गए। ट्रक के नीचे दबने से 2 बच्चों सहित 5 लोग बुरी तरह से कुचल कर घायल हो गए। दरअसल, तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो बुरी तरह कुचल गई। इसके बाद बोलेरो और पीछे चल रहा ट्रक सड़क किनारे छह फीट गहरी खाई में पलट गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में बेतहाशा बिजली कटौती से पब्लिक बेहाल:शहर के कई हिस्सों में 12 घंटे से सप्लाई ठप; कहीं पूरी-पूरी रात बिजली गायब
    Next Article
    प्रयागराज में भीषण गर्मी के बाद ओले गिरे:तेज हवां के साथ आंधी चली, संगम किनारे की झोपड़ियां उखड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment