Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिसंबर में 6 से अधिक भर्ती परीक्षाएं:प्राथमिक शिक्षक से लेकर PCS तक, जानें पूरा कैलेंडर

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में दिसंबर 2026 के महीनें में कई परीक्षाएं होने वाली हैं। जिनमें प्राथमिक शिक्षक भर्ती, पीसीएस प्री, टीजीटी, सीटीईटी, यूजीसी नेट, पीजीटी, लेखा परीक्षक, औषधि निरीक्षक, सहायक वास्तुविद और चिकित्सा अधिकारी सहित कई प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा शामिल हैं। प्राथमिक शिक्षक भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) के तहत प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी प्राथमिक विद्यालयों के 11,508 पद और सहायता प्राप्त विद्यालयों के 897 पद शामिल हैं। परीक्षा ओएमआर आधारित पेन-पेपर मोड में होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और निर्देशों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र (सीसैट) शामिल होंगे; दूसरा पत्र न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों के साथ अर्हता परीक्षा है। प्रारंभिक परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने का माध्यम है, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। शिक्षक भर्ती की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवक्ता, यानी पीजीटी के 2,607 पदों की परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को निर्धारित है। वहीं टीजीटी के 17,735 पदों की परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को आयोजित होने की जानकारी दी गई है। सीटीईटी परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को होगी, जबकि यूजीसी नेट की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर के बीच संभावित है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अंतिम निर्देश संबंधित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही सत्यापित करें। अन्य भर्ती परीक्षाएं दिसंबर के दूसरे सप्ताह में औषधि निरीक्षक, सहायक वास्तुविद और चिकित्सा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षाएं भी निर्धारित हैं। लेखा परीक्षक की परीक्षा 20 दिसंबर को होगी, जिससे दिसंबर का महीना विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के लिए व्यस्त बन गया है। अभ्यर्थियों के लिए अब समय प्रबंधन और लक्षित तैयारी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि कई परीक्षाएं एक-दूसरे के बहुत करीब निर्धारित हैं। आधिकारिक अपडेट, एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित निर्देशों के लिए संबंधित आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर रखनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:बर्तन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की जान गई
    Next Article
    आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण का तीसरी बार तलाक:रूसी मॉडल अन्ना कोनिडेला से 2013 में शादी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment