Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'दूसरे का प्लॉट बताकर LDA ने घर तोड़ दिया':जनता दरबार में फरियादी का हंगामा, बोला- 4 साल से भटक रहा हूं

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बाबू सिर्फ आश्वासन दे रहा है जनता अदालत में पहुंचे अमन प्रजापति ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से रजिस्ट्री के लिए एलडीए के चक्कर काट रहे हैं। बाबू हर बार सिर्फ आश्वासन देकर वापस कर देते हैं। अब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। अमन के अनुसार, तेलीबाग के रजनी खंड में उनकी मां अलका के नाम से प्लॉट आवंटित किया गया था। प्लॉट की पूरी धनराशि जमा कर दी गई है। बावजूद इसके रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की। जनता अदालत में मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शाखा से रिपोर्ट तलब की। जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। एलडीए प्रशासन का कहना है कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे। 4 साल पहले एलडीए ने मकान तोड़ा था, अब तक सुनवाई नहीं छत्रपाल ने बताया कि एलडीए ने 4 साल पहले अलीगंज सेक्टर ए में 2021 में मेरा मकान तोड़ दिया था। बिना नोटिस के ये कार्रवाई की गई थी। अफसरों ने तर्क दिया कि था ये भूखंड दूसरे को आवंटित हो गया है। उन्होंने कहा कि जिसके नाम भूखंड आवंटित किया गया, उसके पहले से अलग-अलग योजनाओं में कई प्लॉट आवंटित हैं। इसके लिए कई बार कमेटी बनाई गई। कोई जांच नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में छात्र को अगवा कर पीटा, अचेत मिला:पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बेल्ट व लाठियों से बेरहमी से पीटा
    Next Article
    बलिया में एक ही घर से दो शव मिले:3 दिन से लापता किन्नर का पॉलीथिन में लिपटा, युवक का फंदे पर लटकता, नेग मांगने गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment