Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में छात्र को अगवा कर पीटा, अचेत मिला:पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बेल्ट व लाठियों से बेरहमी से पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा के चरखारी में एक 17 वर्षीय छात्र को सरेराह अगवा कर बेरहमी से पीटा गया। दबंगों ने उसे एक घंटे तक बंधक बनाकर लाठी-डंडों और तमंचे की बट से प्रहार किए। पुरानी रंजिश के चलते छात्र को मरणासन्न हालत में जरौली तिराहा पर फेंक दिया गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल छात्र का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के धनुषधारी वार्ड में हुई। छात्र अंकित अपने कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, तभी दो बाइकों और एक कार में सवार करीब एक दर्जन दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। अंकित ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसके पैरों पर डंडे मारकर उसे गिरा दिया। पीड़ित के अनुसार, दबंगों ने उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी और अवैध तमंचे की बट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। अंकित ने बताया कि दबंग उसे जबरन कार में डालकर जरौली गांव के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। लाठियों से बेरहमी से पीटा वहां उसे करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर बेल्ट और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने उसे मरा हुआ समझकर वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने छात्र को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी। घायल अंकित का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में चल रहा है। अंकित के अनुसार, इस हमले की वजह एक दोस्ती है। मोहल्ले के बॉबी राजा परमार से अंकित की मित्रता है, जिससे दबंगों की पुरानी रंजिश चल रही थी। दबंगों ने अंकित को बॉबी के साथ उठने-बैठने से मना किया था और बात न मानने पर उसे इस अंजाम तक पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही रोजगार मेले में 9 अभ्यर्थी चयनित:70 शामिल हुए, तीन कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
    Next Article
    'दूसरे का प्लॉट बताकर LDA ने घर तोड़ दिया':जनता दरबार में फरियादी का हंगामा, बोला- 4 साल से भटक रहा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment