Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में एक ही घर से दो शव मिले:3 दिन से लापता किन्नर का पॉलीथिन में लिपटा, युवक का फंदे पर लटकता, नेग मांगने गई थी

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के बलिया में एक ही मकान में एक साथ दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। चार मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर मकान में रहने वाले युवक और चौथी मंजिल पर एक टीन के बक्से में किन्नर का शव पड़ा मिला। किन्नर तीन दिनों से लापता थी। सुबह युवक की पत्नी ने जब उसे फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पहले तो पुलिस को सुसाइड का मामला लगा। पर जांच के दौरान चौथी मंजिल पर बक्से के अंदर किन्नर का शव बरामद होने के बाद मामला उलझ गया। पुलिस को घटना से एक दिन पहले ही लापता किन्नर का युवक के घर में दाखिल होते हुए CCTV फुटेज मिला था। पुलिस ने देर शाम युवक और पर बॉडी बरामद नहीं हो सकी थी। आज युवक की मौत के बाद पुलिस ने बारीकी से पूरे घर की छानबीन की। घटना को लेकर किन्नर समाज में आक्रोश है। बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस का घेराव किया है। सभी मामले के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बैरिया थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास विजय गुप्ता का 3 मंजिला मकान है। मकान के पहले तल पर वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। दूसरे तल पर छोटा बेटा रवि रवि गुप्ता (25) और उसकी पत्नी मोना गुप्ता रहते थे। तीसरे तल पर बड़ा बेटा आकाश रहता था। आकाश अपनी मां को लेकर एक शादी फंक्शन में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले गुवाहाटी गया था। इसलिए रवि तीसरी मंजिल पर सोता था। जबकि उसकी पत्नी मोना दूसरी मंजिल पर। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे मोना, रवि को जगाने के लिए चाय लेकर उसके कमरे में गई तो देखा रवि का शव फंदे से झूल रहा था। पति को फंदे से लटकता देख मोना की चीख निकल गई। चीख सुनकर विजय गुप्ता और आस-पड़ोस के रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी ओमवीर सिंह और बैरिया प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। CCTV फुटेज से शक, घर की जांच में मिला किन्नर का शव एसपी ओमवीर ने बताया- रेखा किन्नर 17 फरवरी की दोपहर से लापता थी। उसके चेलों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चेलों के अनुसार- 17 फरवरी की सुबह करीब 11:30 उनकी फोन पर आखिरी बार रेखा से बात हुई थी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से फोन स्विच ऑफ जाने लगा था। पुलिस को रेखा का मोबाइल फोन रास्ते में बंद पड़ा मिला था। जांच के दौरान 17 फरवरी की ही शाम करीब 4 बजे रेखा को अंतिम बार रवि गुप्ता के घर में जाते देखा गया था। पर बाहर निकलने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला था। जिसके बाद रवि और उसके पिता विजय को थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई थी। घर की जांच भी हुई थी, पर तब तक कोई शव नहीं मिला था। एसपी ओमवीर सिंह कहा- क्योंकि अंतिम बार किन्नर रेखा को इसी घर में दाखिल होते हुए देखा गया था। इसलिए विजय की मौत के बाद शक के आधार पर पूरे मकान की सघन जांच की गई। तीसरी मंजिल पर कूड़ा-करकट के नीचे पॉलीथिन में लपेटा हुआ एक शव बरामद हुआ। जांच की गई तो ये शव तीन से लापता किन्नर रेखा का ही था। शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा था। पत्नी बोली- खाना खाकर तीसरी मंजिल पर सोने गए थे, कोई आवाज नहीं सुनी रवि की पत्नी ने पुलिस को पूछताछ में बताया- बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने के लिए चले गए थे। इस दौरान मैंने कोई भी आवाज नहीं सुनी। सुबह चाय लेकर जगाने गई तो उनका शव फंदे से लटकता पाया। रवि के पिता विजय ने भी कोई जानकारी होने से इनकार किया। एक साल पहले हुई थी शादी, नेग लेने पहुंची थी रेखा पुलिस ने बताया- एक साल पहले रवि की मोना से शादी हुई थी। उस दौरान रेखा किन्नर अपने चेलों के साथ उसके घर नेग लेने के लिए पहुंची थी। पर, घर में किसी की मौत होने के कारण नेग देने से इनकार कर दिया गया था, बाद में आने को बोला गया था। चेलों के अनुसार, रेखा 17 फरवरी को रवि गुप्ता के घर में नेग लेने के लिए ही गई हुई थी। इसके बाद लापता हो गई। पत्नी और पिता से पूछताछ एसपी ओमवीर सिंह ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल रवि गुप्ता के पिता और पत्नी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वहज साफ हो सकेगी। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दूसरे का प्लॉट बताकर LDA ने घर तोड़ दिया':जनता दरबार में फरियादी का हंगामा, बोला- 4 साल से भटक रहा हूं
    Next Article
    छत्तीसगढ़ के बदमाशों का मिर्जापुर में हाफ एनकाउंटर:ज्वैलरी कारोबारी से लूटकर लाए 2 किलो सोना समेत, 3.35 करोड़ का माल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment