Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरे निकाह के विवाद में लड़की पक्ष पर हमला:7 लोग घायल, कार तोड़ी; पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले में दूसरी निकाह के विवाद में लड़की पक्ष पर हमला करने और उनकी कार तोड़ने का आरोप लगा है। यह घटना लड़के पक्ष के घर पर हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गदरपुर गांव की अंजुम का निकाह करीब चार साल पहले बजाबला निवासी याकूब से हुआ था। शादी के बाद संतान न होने पर ससुराल पक्ष ने अंजुम को दवाइयां दीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और किडनी फेल हो गई। लगभग दस दिन पहले अंजुम ने एक निजी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने अंजुम पर बच्चे को किसी और का होने का आरोप लगाया। इसी विवाद के चलते रविवार दोपहर करीब दो बजे अंजुम पक्ष को बिचौलिए के माध्यम से लड़के पक्ष के घर बुलाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें पंचायत के बहाने लड़के के घर बुलाया गया था, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं सहित सात लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल हो गए। घायलों में अंजुम, उनके पिता नन्हे, भाई सईद अहमद, बाबू, सदाब, सज्जाद और बानो शामिल हैं। हमलावरों ने लड़की पक्ष की बलेनो कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस इस वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट तथा घटना के अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी पक्ष की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर गंगा घाट पर गंदगी का अंबार:निषाद राज जयंती की तैयारी, नमामि गंगे योजना पर सवाल
    Next Article
    प्रयागराज जंक्शन प्लेटफॉर्म पर चोर गिरफ्तार:GRP ने चलती ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले युवक को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment