Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूसरा टेस्ट-बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 353 रन की बढ़त बनाई:दूसरी पारी में टी-ब्रेक तक स्कोर 307/6, PAK पहली पारी में 232 पर ऑलआउट

    6 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को मैच का तीसरा दिन है। टी-ब्रेक तक मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 353 रन हो चुकी है। मुशफिकुर रहीम 90 और तैजुल इस्लाम 8 रन पर नाबाद हैं। रहीम ने लिटन दास के साथ 5वें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की। लिटन ने 69 रन बनाए। 110/3 के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाली बांग्लादेशी टीम ने रविवार को पाकिस्तान को पहली पारी में 232 रन पर ऑलआउट कर दिया था। टीम ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। हसन ने तोड़ी शतकीय साझेदारी, लिटन आउट पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने लंच के बाद 62वें ओवर की चौथी गेंद पर शतकीय साझेदारी तोड़ी। उन्होंने लिटन दास को डीप थर्ड मैन पर सऊद शकील के हाथों कैच कराया। लिटन ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट बॉल पर कट करना चाहते थे, लेकिन थर्ड मैन पर खड़े शकील को कैच दे बैठे। बांग्लादेशी टीम ने लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में 53 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए थे। मुशफिकुर रहीम 39 और लिटन दास 48 रन पर नाबाद थे। शांतो महज 2 रन ही जोड़ सके बांग्लादेश ने दिन के पहले घंटे में नजमुल हसन शांतो का विकेट गंवा दिया था। शांतो अपनी पारी में महज 2 रन ही जोड़ सके। उन्हें खुर्रम शहजाद ने LBW किया। खुर्रम ने चौथे स्टंप लाइन पर लेंथ बॉल डाली, जो तेजी से अंदर आई और नीचे रही। शांतो पहले से मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन गेंद सीधे उनके फ्रंट पैड पर लगी। पाकिस्तान ने अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। शांतो ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप पर लगती दिखी। शांतो 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक दिन पहले वे 13 रन पर नाबाद लौटे थे। --------------------------------------------------- सिलहट टेस्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. दूसरा दिन- पाकिस्तान पहली पारी में 232 पर ऑलआउट, बांग्लादेश 110/3 बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 156 रन की बढ़त बना ली है। सिलहट में मेजबान टीम ने रविवार को स्टंप्स तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 110 रन बना डाले हैं। महमूदुल हसन ने 52 रन की पारी खेली। इससे पहले पाकिस्तान पहली पारी को 232 रन पर ऑलआउट हो गया और मेजबान टीम को 46 रन की बढ़त मिली। पढ़ें पूरी खबर 2. पहला दिन- हसन अली के सिर में चोट, स्ट्रेचर पर बाहर गए; ठीक होने पर दोबारा गेंदबाजी की पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को बांग्लादेश के खिलाफ आज से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के दौरान सिर पर चोट गई। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि वे कुछ समय बाद ही मैदान पर लौट आए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान कल:बुमराह को आराम मिल सकता है, रोहित की फिटनेस पर सस्पेंस; पडिक्कल-अकीब नबी पर नजरें
    Next Article
    संगीत- फैशन की दुनिया में चमका एस्टन विला का खिलाड़ी:इंग्लैंड के 30 वर्षीय कोर्टनी हॉस; अपराधियों के हमले ने छीना फुटबॉल करियर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment