Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश और दुनिया के प्रमुख घटनाक्रम: 24 October के दोपहर तक के बड़े अपडेट्स

    23 hours ago

    1

    0

    ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं; दि13 कांग्रेस निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ की साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश कर रहा निर्वाचन आयोग : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘फायदा पहुंचाने’’ के लिए रची गई कथित सुनियोजित साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर डालने की कोशिश कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है।अर्थ1 व्यापारी राहुल गांधी रैली व्यापारी संगठन ने राहुल गांधी से एक नवंबर की ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली टालने का आग्रह किया नयी दिल्ली, व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित करने का आग्रह किया है।प्रादे38 आंध्र डीजल लीड आग आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से पांच लोगों की मौत पिनाकोटा (आंध्र प्रदेश), आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में एक सड़क निर्माण स्थल पर शनिवार को पिकअप ट्रक में डीजल भरते समय आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रादे35 तमिलनाडु नीलगिरि भूस्खलन तमिलनाडु के नीलगिरि में बस पर मलबा और पेड़ गिरने से चालक की मौत, परिचालक गंभीर रूप से घायल उदगमंडलम (तमिलनाडु), तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बर्लियार के पास शनिवार को भूस्खलन के कारण मलबा और उखड़े हुए पेड़ तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की एक बस पर गिरने से चालक की मौत हो गई और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।दि11 दिल्ली अदालत आमिर शौकीन नस्ली दुर्व्यवहार मामले में ‘कंटेंट क्रिएटर’ आमिर शौकीन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को सोशल मीडिया ‘कंटेंट क्रिएटर’ आमिर शौकीन को नस्ली टिप्पणी और दुर्व्यवहार के मामले में पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।.दिल्ली दि7 दिल्ली अदालत यासीन धन शोधन मामले में यासीन मलिक, इंजीनियर रशीद और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक, बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों के लिए हवाला के जरिए पाकिस्तान से कथित तौर पर धन प्राप्त करने से जुड़े धन शोधन मामले में मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।प्रादे26 महाराष्ट्र टाइगर श्रॉफ हथियार टाइगर श्रॉफ हमला मामला: मुंबई पुलिस ने सूरत से दो हथियार बरामद किए मुंबई, मुंबई अपराध शाखा ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले हमलावरों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो हथियार और दस कारतूस गुजरात के सूरत से बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।वि6 वानुआतु भूकंप वानुआतु के तट के पास 6.9 तीव्रता का भूकंप पोर्ट विला, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुआतु के तट के पास शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।खेल7 खेल शतरंज शिवनंदन इंग्लैंड की बोधाना शिवनंदन 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर 11 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बनी लंदन, भारतीय मूल की इंग्लिश शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवनंदन 38 साल पुराना जुडिथ पोल्गर का रिकॉर्ड तोड़कर 11 वर्ष की उम्र में सबसे युवा महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jairam Ramesh का आरोप: Election Commission सॉफ्टवेयर के बहाने BJP को पहुंचा रहा फायदा
    Next Article
    Chennai में 16% और बाकी Tamil Nadu में 1% हुआ VAT, ATF कटौती पर CM Vijay को केंद्र से मिली सराहना, इंडिगो ने कहा- थैंक यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment