Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

    11 hours ago

    1

    0

    शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत के मामले में ठाकरे परिवार के खिलाफ कीचड़ उछालने के लिए कुछ लोगों का इस्तेमाल ‘‘कठपुतली’’ के रूप में किया जा रहा है। राउत ने नारायण राणे परिवार, खासकर उनके बेटे एवं महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे, पर दिशा सालियान मामले में शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे का नाम ‘‘घसीटने’’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में कणकवली में हुई सभी हत्याओं के लिए राणे परिवार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।राउत ने किसी का नाम लिए बिना एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आप दूसरों के हाथों की कठपुतली हैं और हमारे ऊपर कीचड़ उछाल रहे हैं।’’ राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि सतीश सालियान को किसी के द्वारा ‘‘नियंत्रित’’ किया जा रहा है। राउत ने दावा किया, ‘‘वह (दिशा के पिता सतीश सालियान) छह साल पहले इस बात से संतुष्ट थे कि यह हत्या नहीं बल्कि एक दुर्घटना थी।’’ उन्होंने कहा कि जब ठाकरे परिवार कुछ अच्छा काम करता है तो ऐसे मुद्दों को जानबूझकर उठाया जाता है और इसके इर्द-गिर्द एक तंत्र खड़ा कर दिया जाता है। राउत ने कहा, ‘‘आप आदित्य का नाम बदनाम कर रहे हैं, जो दिशा को जानते तक नहीं थे।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि ठाकरे परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान के लिए धन कौन मुहैया करा रहा है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।दिशा सालियान ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक के रूप में काम किया था। उनकी आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई थी। इसके लगभग एक सप्ताह बाद 14 जून, 2020 को राजपूत अपने बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे, जिससे दोनों मौतों के बीच संबंध को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार
    Next Article
    DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment