Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म का आरोपी एसआरएन अस्पताल से फरार:प्रयागराज में CCTV में कैद हुई भागने की तस्वीर, पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला। प्रतापगढ़ के मानिकपुर में डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस डीएनए टेस्ट के लिए एसआरएन अस्पताल लाई थी, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना मंगलवार शाम की है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांववालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था आरोपी को रविवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। मंगलवार को उसे मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज लाया गया था। कुंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी को आरक्षी मदन शर्मा समेत पुलिस टीम की निगरानी में एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे आरोपी ने पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों को झांसा दिया और मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। CCTV में भागता दिखा आरोपी अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी की भागने की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में शाम 6:15 बजे आरोपी नीली शर्ट पहने ट्रॉमा सेंटर के बाहर से तेजी से भागते हुए मुख्य गेट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मामला एसआरएन पुलिस चौकी पहुंचा। कोतवाली पुलिस के साथ-साथ प्रतापगढ़ पुलिस की टीमें भी आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। कोतवाली पुलिस तलाश में जुटी प्रतापगढ़ के पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए एसआरएन लाया गया था, जहां से उसके फरार होने की सूचना मिली है। वहीं एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अरेस्ट:सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    प्रेम चन्द्र ने केले की खेती से बदली तकदीर:अमेठी के किसान ने MIDH योजना से कमाए लाखों, बने आत्मनिर्भर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment