Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म मामले में महंत सत्यप्रकाश दास और भाई गिरफ्तार:चित्रकूट में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के धर्मनगरी में चर्चित दुष्कर्म मामले में कर्वी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यज्ञवेदी मंदिर के महंत सत्यप्रकाश दास और उनके भाई जयप्रकाश पाठक को गिरफ्तार किया। रविवार को दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह मामला मध्य प्रदेश के सतना की एक महिला की शिकायत से जुड़ा है। पीड़िता ने महंत और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार, उसका पति महंत के संपर्क में था और एक पुराने आपराधिक मामले में सहयोगी भी रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी आरोप है कि 2016 में जब पीड़िता का पति जेल में था, तब वह पैरवी के सिलसिले में चित्रकूट आती-जाती थी और यज्ञवेदी निर्वाणी अखाड़ा में ठहरती थी। इसी दौरान महंत ने उसे डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर पति को जेल में ही रखने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि महंत के भाई जयप्रकाश पाठक और एक रिश्तेदार अरविंद भी इस शोषण में शामिल थे। पति को कमरे से बाहर भेजकर दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता के मुताबिक, 18 जून 2024 को आरोपियों ने उसके पति को कमरे से बाहर भेजकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। उसने अगले दिन सीतापुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कर्वी कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 18 नवंबर 2025 को गलती मानते हुए निरस्त कर पुनः जांच के आदेश दिए। मामला आगे चलकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। जहां न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना और जेजे मुनीर ने पुलिस से तत्काल रिपोर्ट तलब की। इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा और दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कोतवाली प्रभारी दुर्विजय सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानक विहीन स्कूली वाहनों का पंजीयन-परमिट होगा रद्द:मऊ में सुरक्षा उपकरण न होने पर कार्रवाई तय, एआरटीओ के सख्त निर्देश
    Next Article
    संभल में अवैध मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरी:25% निर्माण और मलबा हटाने का काम अधूरा, मुबारकपुर बंद गांव का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment