Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने धमकाया:दरोगा-महिला सिपाही पर जबरन बयान दर्ज कराने, मारपीट का आरोप

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। पीड़िता के पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को शिकायत दी है, जिसमें थाना तितावी के दरोगा अनुभव सिंह और एक महिला आरक्षी पर नाबालिग को धमकाने, मारपीट करने और कोर्ट में जबरन बयान दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, शाहिद पुत्र सत्तार और जावेद पुत्र इमामुद्दीन ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने उसे अपनी बहन के घर ग्राम निराना ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना तितावी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बाद में नाबालिग को बरामद कर लिया। पिता की शिकायत के मुताबिक, 9 मार्च 2025 को कोर्ट में बयान दर्ज कराने से पहले दरोगा अनुभव सिंह और महिला आरक्षी ने नाबालिग को परिवार से अलग कर डराया-धमकाया। आरोप है कि जब पीड़िता ने पुलिस के कहे अनुसार बयान देने से इनकार किया, तो महिला आरक्षी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिसकर्मियों पर यह धमकी देने का भी आरोप है कि यदि पीड़िता ने उनके मुताबिक बयान नहीं दिए, तो उसके पिता और पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा, और पीड़िता को पागलखाने भेज दिया जाएगा। पिता ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने पीड़िता को उसके परिवार से मिलने तक नहीं दिया और उसे पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखकर बयान दर्ज कराए। सबसे गंभीर आरोप यह है कि इतने संवेदनशील मामले में नाबालिग का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया। पीड़िता के पिता ने SSP से अपील की है कि थाना तितावी के दरोगा अनुभव सिंह और महिला आरक्षी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही, मामले की विवेचना किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराने की मांग की गई है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार चालक ने रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर घसीटा, CCTV:कानपुर में बोला- होली की कमाई का हिस्सा दो; मना करने पर मारपीट की
    Next Article
    वेतन न मिलने से आहत सफाईकर्मी टंकी पर चढ़ा:कासगंज में प्रधान प्रतिनिधि पर प्रताड़ना का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment