Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेतन न मिलने से आहत सफाईकर्मी टंकी पर चढ़ा:कासगंज में प्रधान प्रतिनिधि पर प्रताड़ना का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी

    17 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम तुमरिया में तैनात एक सफाई कर्मचारी विकास भवन परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारा और उसकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। देखें हाईवोल्टेज ड्रामे की तीन तस्वीरें… प्रधान प्रतिनिधि पर प्रताड़ना का आरोप सफाई कर्मचारी अजीत कुमार पुत्र पन्नालाल का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह शाक्य उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। अजीत के मुताबिक, उससे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। चार महीने से रुका हुआ है वेतन अजीत कुमार ने बताया कि पैसे न देने के कारण पिछले करीब चार महीनों से उसका वेतन रोक दिया गया है। इससे वह आर्थिक रूप से बेहद परेशान हो गया है और उसके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के भरण-पोषण में आ रही दिक्कत सफाई कर्मचारी का कहना है कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं और कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। वह अपने ऊपर चल रहे ऋण की किस्तें भी समय पर नहीं चुका पा रहा है। प्रधान के पति पर काम कराने का आरोप अजीत ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान श्रीमती कोमल दिल्ली के एक निजी बैंक में नौकरी करती हैं, जबकि गांव में सभी विकास कार्य उनके पति और प्रधान प्रतिनिधि हेम सिंह शाक्य द्वारा कराए जा रहे हैं, जो पंचायत राज अधिनियम के नियमों के खिलाफ है। नौकरी से हटाने की बात सुनकर बढ़ा तनाव अजीत का कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि ने उसके खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की और उसे नौकरी से हटवाने की कोशिश की। कुछ लोगों द्वारा यह बताए जाने के बाद कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है, वह गहरे तनाव में आ गया। अधिकारियों ने समझाकर उतारा नीचे आत्मदाह की चेतावनी की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद अजीत कुमार को सुरक्षित नीचे उतार लिया। अधिकारियों ने उसकी शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई और समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने धमकाया:दरोगा-महिला सिपाही पर जबरन बयान दर्ज कराने, मारपीट का आरोप
    Next Article
    गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की समीक्षा:अधिकारियों ने 10 लाख गैस कनेक्शन, 186 पेट्रोल पंपों पर स्थिति जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment