Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दतिया उपचुनाव- BJP ने सिंधिया को बनाया चुनाव प्रभारी:नरोत्तम का टिकट कटने पर हिंसा में एसपी समेत 8 घायल; 27 नेताओं पर नामजद FIR

    14 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। इसके अगले दिन शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रभारी बनाया है। इसे बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। आशुतोष का टिकट घोषित होते ही पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए थे। उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में पथराव, चक्काजाम और पुलिस से झड़प शुरू हो गई। शनिवार सुबह प्रशासन ने पूरे जिले में BNSS की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्‌ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। कोतवाली पुलिस ने 27 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नामजद FIR दर्ज की है। वहीं, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- भगवान की दया है। अब तक जीत का सिलसिला जारी है। दतिया उपचुनाव भी जीतेंगे। वहीं, उज्जैन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- भाजपा में टिकट बदलने की परंपरा नहीं है। नरोत्तम बोले- मुझे किसी बड़े नेता का फोन नहीं आया टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंच गए हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- पार्टी के किसी बड़े नेता का उन्हें फोन नहीं आया। पार्टी ने जो निर्णय लिया है, उसका मैं सम्मान करता हूं। नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा। सभी मिलकर काम करेंगे। कैलाश बोले- टिकट घोषित होने के बाद बदलने की परंपरा भाजपा में नहीं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के भीतर चल रही नाराजगी पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मतभेद दूर करेगा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे। विजयवर्गीय ने कहा- डॉ. नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं। संगठन के निर्णय का सम्मान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की परंपरा नहीं है। दतिया में भी उम्मीदवार बदलने की संभावना नहीं है। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी, एसडीओपी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। बताया गया कि कुछ समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में खुद को बंद कर लिया था, जिन्हें बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद बाहर निकाला गया। भाजपा कार्यालय में 250 कार्यकर्ता नजरबंद बड़ौनकलां में जाम की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की निगरानी की गई, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला-आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे:मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा, विदेशी नागरिक की जमानत का मामला
    Next Article
    पंजाब कांग्रेस के बागी गुट की मीटिंग में गर्मागर्मी:चन्नी बोले- वड़िंग कुर्सी छोड़ें, रंधावा बोले- कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए; बघेल बोले- रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment