Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दतिया उपचुनाव- कुछ ही मिनटों में पहला रुझान:15 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग, भाजपा के आशुतोष का कांग्रेस के घनश्याम से मुकाबला

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल, डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं। कुल 451 डाक मतपत्रों में से किसको कितने वोट मिले, कुछ ही मिनटों में पहला रुझान आने की संभावना है। भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना समेत कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी। काउंटिंग के लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। 20 टेबल ईवीएम जबकि एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा दोहराया है। देखिए, पॉलिटेक्निक कॉलेज से सीधी तस्वीरें राजेंद्र भारती को सजा के बाद खाली हुई थी सीट दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था। दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड दतिया उपचुनाव के नतीजे आने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया। पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे सीनियर लीडर्स को लिखित शिकायत भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजेंद्र भारती ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया और भितरघात किया। राजेंद्र भारती बोले- घनश्याम दूसरों पर पत्थर न फेंकें वहीं, राजेंद्र भारती ने आरोपों को खारिज करते हुए घनश्याम सिंह को कायर और डरपोक बताया। उन्होंने कहा कि घनश्याम संभावित हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहे हैं। भारती ने यह भी दावा किया कि घनश्याम सिंह ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सहमति और सहयोग से चुनाव लड़ा। राजेंद्र भारती ने कहा- जो लोग खुद कांच के महलों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने की आदत छोड़ देनी चाहिए। घनश्याम सिंह अपनी संभावित हार के डर को छिपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। दतिया की जनता जानती है कि किसने किसके लिए संघर्ष किया है। एमपी में 2014 के बाद 49 उपचुनाव, दतिया 50वां दतिया का रिजल्ट कैसे बदलेगा MP की राजनीति दतिया में मतों की गणना के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब चुनाव से पहले 20 लाख वोट कट सकते हैं:सबसे ज्यादा लुधियाना में, इन वोटरों ने SIR वाले फॉर्म जमा नहीं कराए, आज लास्ट डेट
    Next Article
    नूंह में आज ब्रजमंडल यात्रा, बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट:80 किमी रूट पर 2200 पुलिसकर्मी, स्कूल बंद; 2023 में दंगे भड़के थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment