Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादरी विधायक ने 3925 करोड़ के विकास कार्य बताए:4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, योगी सरकार की सराहना

    11 hours ago

    1

    0

    दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि इस अवधि में दादरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3925 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक ने इन कार्यों को जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली और आधारभूत ढांचे के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर संपन्न बताया। बुधवार को एक प्रेस वार्ता में विधायक नागर ने इन विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने 492 करोड़ 04 लाख रुपये, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 2952 करोड़ 24 लाख रुपये, खुर्जा द्वारा दादरी नगर ने 8 करोड़ 70 लाख रुपये, पीडब्ल्यूडी विभाग ने 164 करोड़ 53 लाख रुपये और विधायक निधि से 23 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कुल मिलाकर, दादरी में लगभग 3925 करोड़ रुपये से अधिक के ऐतिहासिक विकास कार्य पूरे हुए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 205 करोड़ रुपये की लागत से अस्पतालों का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। सड़क विकास में तेजी लाते हुए, क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर लगभग 165 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इन कार्यों से आवागमन सुगम हुआ है और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर हुई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण किया गया, जिस पर लगभग 9 करोड़ 43 लाख रुपये व्यय हुए। नहरों की सफाई, मरम्मत और अन्य कार्यों पर लगभग 4 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए गए, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला। शिक्षा क्षेत्र में लगभग 93 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण सहित 20 करोड़ रुपये की योजनाएं शुरू की गईं, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला। जल निकासी योजना पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को इलाज के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेयर बोलीं दुरुस्त किए जाएं मंदिर जाने वाले रास्ते:नवरात्रि को लेकर नगर आयुक्त व मेयर ने की बैठक
    Next Article
    शाहजहांपुर में जिला बदर अपराधी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर बनाए शारिरिक संबंध, 17 मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment