Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से ऑटो 3 बार पलटा, VIDEO:बिजनौर में लड़का 40 फीट घिसटा, फिर उठकर भागा; एक की मौत

    12 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो सड़क पर 3 बार पलटते हुए बिजली के खंभे से टकराया। ऑटो के पीछे बैठा युवक उछलकर नीचे गिरा और करीब 40 फीट तक घिसटता चला गया। इसके बाद खड़ा हुआ और डर के मारे पीछे भागा। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हैं। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे और घायलों को ऑटो से निकालकर अस्पताल भेजा। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे नूरपुर-मुरादाबाद रोड स्थित गोहावर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास की है। इसका सीसीटीवी मंगलवार को सामने आया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर गोहावर चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से आ रही ईको वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा और खंभे से टकरा गया। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। टक्कर के बाद एक युवक छटकर सड़क पर गिरा था। जबकि ड्राइवर समेत 6 लोग खून से लथपथ ऑटो में पड़े थे। हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नूरपुर ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद अमरोहा के खासपुरा उमरी के धर्मवीर, डहकबाड़ा की निशि और देहरी खुर्द के समरपाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अमरोहा के कोटपुरा की रीना, उनकी बेटी अंजलि और उनके बेटे सोमपाल का सीएचसी में ही इलाज चल रहा है। हादसे में हल्दौर थाना क्षेत्र के मुकरपुर शक्ति गांव के रहने वाले 70 वर्षीय रामसिंह की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। शादी से लौटते समय हुआ हादसा मृतक रामसिंह की बहू उधम ने कहा- हमारे ससुर रामसिंह भर नंगला शादी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौत हो गई है और भतीजे और एक लड़की घायल हैं। उन्हें मुरादाबाद ले गए हैं। हेतराम निवासी मुकरपुर शक्ति ने कहा कि मेरे भाई को चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामसिंह हमारे चाचा थे, जिनकी मौत हो गई है। हमें बताया गया है कि ईको कार ने टक्कर मारी है। पुलिस ने कार को ट्रेस किया थानाध्यक्ष नूरपुर विकास तेवतिया ने बताया कि ओमनी कार को ट्रेस कर लिया गया है। कार मुरादाबाद की थी। चालक कार सहित अभी फरार है। अभी घटना में शिकायत नहीं मिली है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, खिड़की से गिरीं लाशें:5 की मौत, 45 घायल; 67 चालान के बावजूद दौड़ रही थी बस लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर लहराकर बस पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 45 लोग घायल हो गए। 28 घायलों को SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इनमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को हादसे के बाद के फोटो-वीडियो सामने आए। वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन से बस को सीधा करते ही खिड़कियों से शव सड़क पर गिर गए। सड़क पर चारों ओर खून फैल गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूध पी रहे मासूम को उठा ले गया चोर:300 कैमरों की मदद से पुलिस ने ढूंढ निकाला, कानपुर में बच्चा चोर गैंग एक्टिव, 3 दिन में दो घटनाए
    Next Article
    फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी:दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे, स्टेरलाइजेशन रूम में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment