Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- खामेनेई के बेटे ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने:88 मौलवियों की असेंबली ने चुना; जंग में अमेरिका के 200 फाइटर जेट्स शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान जंग के पांचवे दिन पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को नया सु्प्रीम लीडर चुन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 मौलवियों वाली असेंबली ने उन्हें चुना। अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 सदस्य होते हैं, जो देश के सुप्रीम लीडर के चयन करते हैं। सुरक्षा कारणों से वोटिंग रिमोट तरीके से कराई जा रही है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का कोई औपचारिक सत्र नहीं हुआ है। इस बीच, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि अमेरिका-इजराइल हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास दफनाया जाएगा। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद ही नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की औपचारिक घोषणा की जाएगी। कोम में असेंबली की बिल्डिंग पर हमला इजराइल ने मंगलवार को कोम शहर में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग पर हवाई हमला किया है। इसका मकसद नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की प्रक्रिया को खत्म करना था। हालांकि मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था। हमले में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। इजराइल को आशंका थी कि नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए यहां धार्मिक गुरु इकट्ठा हुए है। बिल्डिंग पर हमले के बाद का वीडियो… जंग में ईरान का नुकसान... इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि वाले होली के दिन शुभ समाचार पाएंगे, जानें अन्य राशियों का हाल
    Next Article
    165 ईरानी लड़कियों का सार्वजनिक अंतिम संस्कार:बंकर में बंद इजराइली नागरिकों ने प्रार्थना की; इजराइल-ईरान जंग की 20 PHOTOS

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment