Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में वन दरोगा और कर्मियों पर जानलेवा हमला:अवैध लकड़ी कटान रोकने पर हुआ, ग्राम प्रधान पर साजिश का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में मंगलवार देर रात अवैध लकड़ी कटान रोकने गए वन दरोगा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वन दरोगा सुमित कुमार का सिर फट गया, जबकि अन्य कर्मियों को भी चोटें आई हैं। घटना में मरौरी गांव के ग्राम प्रधान मेवाराम की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। मंगलवार रात माला रेंज में तैनात वन दरोगा सुमित कुमार को सूचना मिली थी कि मरौरी गांव के कुछ लोग जंगल से कीमती लकड़ी काटकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सुमित कुमार अपने साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राममूर्ति और कालीचरण को लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने जैसे ही लकड़ी ले जा रहे ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया, विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते शराब के नशे में धुत दर्जनों ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान वन दरोगा सुमित कुमार को निशाना बनाकर उनके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इस पूरे मामले में मरौरी गांव के प्रधान मेवाराम का नाम सामने आया है। वन कर्मियों का आरोप है कि प्रधान पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीम को धमकी दे रहा था। उनका दावा है कि प्रधान मेवाराम ने ही ग्रामीणों को उकसाया और इस हमले में शामिल था। घायल वन दरोगा सुमित कुमार और उनके साथियों को तत्काल पीलीभीत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सुमित कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका उपचार जारी है। माला रेंजर रोबिन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वन दरोगा और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों पर हमला सरकारी कार्य में बाधा और जानलेवा हमला है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक चंद्रभानु पासवान ने दी होली की शुभकामनाएं:अयोध्या में बोले- यह भाईचारे और सौहार्द का जीवंत उत्सव
    Next Article
    अलीगढ़ में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment