Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दवा लेने गई मां-बेटी के घर चोरी:कन्नौज में सूटकेस से 3 लाख के जेवर और 50 हजार रुपए गायब, पुलिस जांच में जुटी

    13 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में एक मां-बेटी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घटना तब हुई जब मां-बेटी फर्रुखाबाद दवा लेने गई थीं। घर लौटने पर उन्हें सूटकेस से आभूषण और 50 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। यह मामला गुरसहायगंज के सीमान्त नगर मोहल्ले का है। यहां की निवासी नेहा शर्मा अपनी मां मुन्नी देवी के साथ फर्रुखाबाद दवा लेने गई थीं। उनके घर के एक कमरे में रखे सूटकेस में करीब 3 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद रखे थे। जब वे घर लौटीं, तो सूटकेस अपनी जगह पर ही था। शुक्रवार शाम को नेहा ने सूटकेस खोला तो उसमें से गहने और नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और गुरसहायगंज कोतवाली में भी तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेहा शर्मा की मां मुन्नी देवी ने बताया कि सूटकेस में उनकी बेटी के लगभग 3 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद थे। उन्होंने यह भी बताया कि घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था और कमरे की कुंडी भी बंद थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम लखनऊ मलिहाबाद-मोहनलगंज तहसील पहुंचे:फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को गांव-गांव पहुंचे, दो साल से पेंडिंग वाद पर अमीन-कानूनगो को नोटिस
    Next Article
    आगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी से लिया तलाक:एक्स पर लिखा- कम उम्र में शादी की, 15 महीने में अदालत में काफी समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment