Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरानी के घर जाने से रोका, पति ने की मारपीट:रामपुर में गुस्साई पत्नी ने तूतिया खाया, जिला अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। देवरानी के घर जाने से रोकने पर पति ने पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इसके बाद आहत पत्नी ने घर में रखा तूतिया खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित महिला तरन्नुम ने बताया कि उन्होंने अपने पति आहद को देवरानी के घर जाने से मना किया था। तरन्नुम के अनुसार, पति का वहां बार-बार आना-जाना उन्हें पसंद नहीं था और इसी बात पर उनके बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। बुधवार सुबह करीब सात बजे इसी मुद्दे पर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई। आरोप है कि जब तरन्नुम ने पति को जाने से रोका, तो पति ने गुस्से में आकर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से आहत होकर महिला ने घर में रखा तूतिया खा लिया। तूतिया खाने के बाद तरन्नुम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। महिला ने यह भी बताया कि पति द्वारा पहले भी इस तरह की मारपीट की जाती रही है। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। फिलहाल, महिला ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया है कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई जाती हैं, तो वह कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेल डीएवी मॉडल स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस:औरैया में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया
    Next Article
    मिर्जापुर में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:दिल्ली रहने वाला आरोपी अहरौरा थाना के मामलों में संलिप्त था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment