Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया आशा ज्योति केंद्र से किशोरी फरार:लापरवाही पर महिला दरोगा, कांस्टेबल निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के आशा ज्योति केंद्र (वन स्टॉप सेंटर) से 16 वर्षीय किशोरी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सख्त कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर एक महिला उप-निरीक्षक और एक महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। निलंबित की गई महिला उप-निरीक्षक का नाम रेखा देवी और महिला आरक्षी का नाम सरिता बिंदु है। उन पर आरोप है कि उनकी ड्यूटी के दौरान ही पीड़िता वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली। इसे राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। वन स्टॉप सेंटर में किशोरियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं दरोगा और कांस्टेबल की थी। किशोरी के फरार होने के बाद पुलिस और केंद्र प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय की गई हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किशोरी का पता नहीं चल सका था। यह किशोरी तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसे पूर्व में अपहरण के एक मामले में बरामद किया गया था। तरकुलवा थाना पुलिस ने 14 फरवरी को उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा था। न्यायालय में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया था और मेडिकल परीक्षण भी पूरा हो चुका था। परिजनों द्वारा किशोरी को अपने साथ ले जाने से इनकार करने के बाद प्रशासन ने उसे 26 फरवरी को बलिया स्थित बालिका गृह भेजने की तैयारी की थी। इसके लिए संबंधित कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली गई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को किशोरी किसी सामान को बाहर फेंकने के बहाने गली की ओर गई और वहीं से फरार हो गई। कर्मचारियों को कुछ देर बाद इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल तलाश शुरू की गई और उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 बैंकों से ढाई साल में निकाले 1600 करोड़:कानपुर में 8 लाख की लूट से खुला राज, 10 फर्मों से अकाउंट में आए रुपए
    Next Article
    राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता FIR याचिका खारिज:एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment