Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया बीएसए कार्यालय में नए लिपिक तैनात:बीएसए कार्यालय में निलंबित लिपिकों के पटल पर नए कर्मचारियों की तैनाती, कामकाज में आएगी तेजी

    18 hours ago

    1

    0

    देवरिया बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में शिक्षक कृष्णमोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद निलंबित किए गए लिपिकों और प्रधान सहायक के पटल लंबे समय से खाली थे। इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा था। बुधवार शाम प्रभारी बीएसए ने वरिष्ठ लिपिक स्वदेश श्रीवास्तव और एक अन्य सहायक को इन खाली पटल पर नियुक्त किया। इससे रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाने की उम्मीद जताई जा रही है। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग गांव निवासी कृष्णमोहन सिंह गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में सहायक अध्यापक थे। 20 फरवरी की रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले कृष्णमोहन ने सुसाइड नोट और वीडियो जारी कर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जांच के बाद जिलाधिकारी ने 27 फरवरी को बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और पहले लिपिक संजीव सिंह को निलंबित कर दिया था। लापरवाही पर प्रधान सहायक भी निलंबित जांच में पाया गया कि लिपिक संजीव सिंह के पटल की जिम्मेदारी पहले प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव के पास थी, जिन्होंने फाइलों का समय पर निस्तारण नहीं किया। इसी आधार पर 7 मार्च को उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। कार्यों की सुचारु संचालन के लिए नियुक्ति इन निलंबनों के बाद कार्यालय के पटल खाली हो गए थे। प्रभारी बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक स्वदेश श्रीवास्तव और एक अन्य लिपिक को तैनात कर कार्यालय के कामकाज को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना की टिप्पणी पर विश्व हिंदू महासंघ का आक्रोश:मुख्यमंत्री योगी की माताजी पर कथित बयान, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    रावतपुर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग:रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई मौत, मानसिक रूप से थे बीमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment