Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग:रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई मौत, मानसिक रूप से थे बीमार

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर इलाके में देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना अवधपुरी मोड़ के पास की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मानसिक रूप से परेशान थे बुजुर्ग मृतक की पहचान 56 वर्षीय संजय गुप्ता के रूप में हुई है, जो गुजैनी थाना क्षेत्र के दबौली के रहने वाले थे। उनके बेटे अनुराग गुप्ता ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं और परिवार में पिता संजय गुप्ता व मां ममता गुप्ता हैं। अनुराग के मुताबिक, उनके पिता कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा था। सुबह दवा लेने निकले, देर रात मिली मौत की खबर अनुराग ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके पिता घर से हैलेट अस्पताल दवा लेने के लिए निकले थे। वह अपने साथ मोबाइल फोन नहीं रखते थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और रिश्तेदारों व दोस्तों से जानकारी लेने लगे। परिजन अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। आधी रात को पुलिस ने दी सूचना रात करीब 12 बजे गुजैनी थाना पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि रावतपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय संजय गुप्ता ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। कमलेश राय, थाना प्रभारी रावतपुर ने बताया कि बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए थे। वह घर से दवा लेने के लिए निकले थे और मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया बीएसए कार्यालय में नए लिपिक तैनात:बीएसए कार्यालय में निलंबित लिपिकों के पटल पर नए कर्मचारियों की तैनाती, कामकाज में आएगी तेजी
    Next Article
    हापुड़ में पुलिस की सुरक्षा में गैस सिलेंडर बंटा:देरी होने पर सड़क जाम करने लगे, पुलिस ने समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment