Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया डीएम ने शिव जागरण में किया डांस, VIDEO:भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं दिव्या मित्तल और दिशा श्रीवास्तव

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुर्गेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार देर रात आयोजित शिव जागरण कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव श्रद्धालुओं के साथ भक्ति गीतों पर झूमती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुर्गेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में शनिवार रात भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भजनों की धुन तेज होने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता गया। भक्तों की आस्था और ऊर्जा को देखकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव भी कुछ समय के लिए भक्ति संगीत पर झूमती दिखीं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने को सकारात्मक बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रशासनिक व्यस्तता के बीच मानवीय और सांस्कृतिक जुड़ाव का उदाहरण है। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें भजन मंडलियों ने शिव भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में IMA-AMA का वार्षिक खेल:डॉक्टरों और उनके परिवार ने दिखाया दम, फिटनेस का दिया संदेश
    Next Article
    बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, VIDEO:लखीमपुर में वन विभाग की टीम पर गुर्राया; 15 दिन पहले बाघ के हमले में हुई थी बच्चे की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment