Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, VIDEO:लखीमपुर में वन विभाग की टीम पर गुर्राया; 15 दिन पहले बाघ के हमले में हुई थी बच्चे की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर पलिया क्षेत्र के राजा टापर गांव में कई दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों और वन विभाग, दोनों ने राहत की सांस ली। लगभग 15 दिन पहले इसी तेंदुए ने गांव के एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया था। इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल था। ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे थे और बच्चों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक बकरी को बांधा गया था, उसी बकरी की लालच में तेंदुआ पिंजरे में आकर फंस गया। खबर से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… 15 दिन पहले बच्चे पर किया था हमला पलिया क्षेत्र के देवीपुर गांव में 15 दिन पहले बाघ ने एक 4 साल के बच्चे का आधा चेहरा खा गया था। इस घटना के बाद वन विभाग ने कांबिग शुरु कर दी। हमले की घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था और लगातार निगरानी कर रहा था। तेंदुए के न फंसने के बाद पिंजरे के पास घास-फूंस रखकर बकरी बांधी गई। बकरी की आवाज सुनकर तेंदुआ पिंजरे में आ गया। रविवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में फंसते ही लोगों को देखकर तेजी से गुर्राकर लोगों की ओर झपट पड़ा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के तहत तेंदुए को पिंजरे सहित पलिया रेंज कार्यालय ले जाया गया। तेंदुए के डर से दहशत में थे बच्चे और महिलाएं स्थानीय निवासी अनूप ने बताया कि तेंदुए के दहशत से हम लोग खेतों की ओर जाने से डरते है, लगातार तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। दुसरे ग्रामीण रामशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि इसका पकड़ा जाना बहुत ही जरूरी था। बच्चे, महिलाओं के लिए यह खतरा बना हुआ था। ग्राम प्रधान मंजीत मौर्या ने बताया कि विगत कई माह से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से गांव के लोग डरे हुए थे। हालांकि अभी भय पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। क्षेत्र में अभी एक टाइगर घूम रहा है। चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले ही पिंजरा लगाया गया था, जिसमें वह आज फंसा। उन्होंने जानकारी दी कि चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत कम हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की और राहत महसूस करने की बात कही। हालांकि, ग्रामीण अभी भी सतर्क हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया डीएम ने शिव जागरण में किया डांस, VIDEO:भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं दिव्या मित्तल और दिशा श्रीवास्तव
    Next Article
    KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर और तुलसी का सच आया सामने, नोयोना की चाल पड़ेगी उल्टी, बापजी ने सुनाई चौंकाने वाली सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment