Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के नए जिलाधिकारी ने बताईं प्राथमिकताएं:बोले- स्वास्थ्य, शिक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान, संवाद पर जोर दिया

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया के नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनका विशेष ध्यान स्वास्थ्य, शिक्षा और आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) क्षेत्रों पर रहेगा। उन्होंने जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संवाद को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि वे सभी वर्गों के साथ सतत संवाद बनाए रखेंगे, ताकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार जनसमस्याओं को सामने लाने में अहम योगदान देते हैं। इससे प्रशासन को कार्यों में सुधार करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मीडिया से प्राप्त सुझावों और सूचनाओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उनका सीयूजी नंबर अब सीधे उनके पास रहेगा, जिससे वे आमजन की समस्याओं को सीधे सुन सकेंगे। उन्होंने जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को सक्षम बताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने जिले की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह और अपर जिलाधिकारी (वित्त) राम शंकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने महिला PAC बटालियन का निरीक्षण किया:बदायूं में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
    Next Article
    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से परेशान हुए लोग:दोपहर में गर्मी से हाल- बेहाल,आने वाले दिनों लगातार बढ़ेगा टेम्परेचर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment