Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने महिला PAC बटालियन का निरीक्षण किया:बदायूं में निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    2

    0

    बदायूं में जिलाधिकारी (DM) अवनीश राय ने बुधवार को निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दातागंज तहसील के सैजनी स्थित निर्माण स्थल पर पहुंचकर संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जहां कार्य पूरा हो चुका है, वहां गुणवत्ता बनाए रखना और शेष कार्यों में तेजी लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। जांच में पाया गया कि बटालियन के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, आवासीय भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्यों में और तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गामिनी सिंगला ने बताया कि अनावासीय भवनों के निर्माण पर लगभग 112.31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि आवासीय भवनों की लागत करीब 300.47 करोड़ रुपये है। उन्होंने जानकारी दी कि आवासीय परिसर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और परियोजना को जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में पहली बार डिजिटल जनगणना, स्व-गणना का विकल्प:7 से 21 मई 2026 तक पोर्टल से कर सकेंगे अपनी गणना
    Next Article
    देवरिया के नए जिलाधिकारी ने बताईं प्राथमिकताएं:बोले- स्वास्थ्य, शिक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान, संवाद पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment