Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया खास में ओवरलोड से बिजली केबल में आग:रातभर गुल रही सप्लाई, 10 हजार लोग प्रभावित, गर्मी-उमस से रहे परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े देवरिया खास इलाके में मंगलवार देर रात ओवरलोड के कारण बिजली केबल में आग लग गई। काली मंदिर के सामने विद्युत पोल पर लगे केबल में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के दौरान कुछ घरों में लो-वोल्टेज और हाई-वोल्टेज की समस्या आने लगी, जिससे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। केबल में आग की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। केबल जल जाने के कारण देवरिया खास क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही। इससे करीब 10 हजार लोगों को उमस और गर्मी के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारी अब क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत में जुटे हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, केबल में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है। पोल पर लगे केबल में अचानक लगी आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार देर रात काली मंदिर के सामने विद्युत पोल पर लगे केबल से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते केबल धू-धूकर जलने लगा। आग आसपास लगे दूसरे केबल तक भी पहुंचने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल रामलीला मैदान स्थित विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी, ताकि आग और ज्यादा न फैल सके और किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में बुझाई आग केबल में आग फैलने की जानकारी मिलने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद विद्युत कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त केबल का निरीक्षण किया। इसके बाद जले हुए हिस्से को ठीक करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू किया गया। रातभर बिजली गुल, 10 हजार लोग परेशान केबल जलने के कारण देवरिया खास मोहल्ले की बिजली आपूर्ति रातभर बंद रही। करीब 10 हजार लोग इससे प्रभावित हुए। उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या के कारण पहले भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही है। लोगों ने बिजली विभाग से ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। दिन में आपूर्ति बहाल करने का दावा रामलीला मैदान के अवर अभियंता शशांक चौबे ने बताया कि देवरिया खास में केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत का काम कराया जा रहा है और दिन में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विभाग यह भी पता लगा रहा है कि ओवरलोड के कारण केबल पर कितना अतिरिक्त दबाव था और भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगाघाट में गांजा बिक्री का VIDEO:खुलेआम नशे के कारोबार का आरोप; पुलिस की निगरानी पर सवाल
    Next Article
    राज चौहान हत्याकांड: आरोपी आर्यन की जमानत खारिज:9 आरोपियों को पहले ही नहीं मिली राहत; सीता नगर निवासी है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment