Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 10 घरों से चौकी-कुर्सी चोरी, VIDEO:चोर सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया अहिर गांव में बीती रात चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। चोरों ने गांव के दस घरों के बरामदों से 10 चौकियां, लगभग 50 कुर्सियां और दो बाल्टियां चुरा लीं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घरेलू सामान की चोरी से ग्रामीण हैरान हैं। यह घटना देर रात उस समय हुई जब ग्रामीण भोजन के बाद अपने घरों के कमरों में सो रहे थे। चोरों ने घरों के दरवाजों और बरामदों में पड़े सामान को निशाना बनाया। सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें अपने बरामदों से चौकी और कुर्सियां गायब मिलीं। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के अन्य घरों से भी इसी तरह का सामान चोरी हुआ है, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 5 तस्वीरें देखिए… चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव के बीच स्थित शंकर जी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध युवक चौकी और कुर्सियां ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंदिर के समीप अजय नाथ तिवारी उर्फ शप्पू के मकान पर लगे कैमरे में भी यह घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर ग्रामीण आरोपियों की पहचान करने में जुटे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब चोर घरों के बाहर रखे सामान्य सामान को भी नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि परसिया अहिर गांव में चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस की रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, लाखों रुपए का सामान जलकर राख, दमकलों ने पाया काबू
    Next Article
    जालौन डीएम आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित:जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर मनाई होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment